Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP News: “अच्छा हुआ दारोगा जी के पास बेल्ट है, थार या बुलडोज़र नहीं, वरना…”,दलित युवक की पिटाई पर अखिलेश ने यूपी पुलिस को घेरा

UP News: उत्तर प्रदेश के बगरैन थाना के दारोगा जी अपनी शर्मनाक करतूत के कारण सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. दरअसल, दारोगा जी ने एक दलित युवक की पुलिस चौकी में बेरहमी से पिटाई कर दी.

UP News

UP News

UP News: उत्तर प्रदेश के बगरैन थाना के दारोगा जी अपनी शर्मनाक करतूत के कारण सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. दरअसल, दारोगा जी ने एक दलित युवक की पुलिस चौकी में बेरहमी से पिटाई कर दी. जब दारोगा जी युवक की पिटाई कर रहे थे तो किसी ने चुपके से वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. वायरल वीडियो को समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी ट्विटर पर शेयर किया है. उन्होंने यूपी पुलिस पर तंज कसते हुए कहा कि दारोगा जी के आराम में खलल पड़ने पर फरियादी जनता पर ही बेल्ट से हिसंक प्रतिक्रिया. अच्छा हुआ दारोगा जी के पास बेल्ट है, थार या बुलडोज़र नहीं, नहीं तो…

 

आरोपी दारोगा लाइन हाजिर

बताया गया है कि फरियादी शिकायत लेकर पुलिस चौकी पहुंचा था. इस दौरान थाना इंचार्ज ने दलित युवक के साथ मारपीट की. दरोगा पर आरोप है कि उन्होंने युवक की बेल्ट से पिटाई की. हालांकि, अब आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है. दलित युवक की पिटाई का वीडियो सार्वजनिक होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दारोगा के खिलाफ एक्शन लिया है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Politics: पायलट को लेकर नरम पड़े अशोक गहलोत के सुर, सहयोग के सवाल पर जानिए क्या कहा

दारोगा सुशील कुमार विश्नोई के खिलाफ जांच

 

पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हुए वीडियो पर संज्ञान लेते हुए उप निरीक्षक दारोगा सुशील कुमार विश्नोई और मुख्य आरक्षी संजीव कुमार को लाइन हाजिर कर उनके खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी गई है।

-भारत एक्स्प्रेस

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest