अखिलेश यादव (फोटो फाइल)
Ghosi By Poll Result: घोसी उपचुनाव के नतीजों में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने जीत की बधाई दी है. बधाई देने के लिए अखिलेश यादव ने दो पोस्टर जारी किए किए हैं. जिन पर लिखा है कि घोसी की जनता व विजयी प्रत्याशी सुधाकर सिंह को अनंत बधाई एवं घोसी के सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएं! घोसी में जनता की बड़ी सोच की जीत हुई है! बता दें कि अभी घोसी विधानसभा में वोटों की गिनती जारी है, जिसमें सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 34000 से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं.
वहीं अखिलेश यादव ने एक दूसरे ट्वीट में लिखा है कि ‘महिलाओं ने जिस प्रकार घोसी में सपा की जीत के लिए वोट डाला है, उसके लिए सबको बहुत-बहुत धन्यवाद! ये भाजपा सरकार में लगातार बढ़ती महंगाई और लगातार घटती कमाई की दोहरी मार झेल रहे परिवारों का आक्रोश है, जिसने वोट बनकर भाजपा को हराया है.’
घोसी ने ‘इंडिया गठबंधन’ के प्रत्याशी को जिताया है
‘इंडिया गठबंधन’ की बात करते हुए पोस्टर में लिखा गया है कि घोसी ने सिर्फ समाजवादी पार्टी के नहीं बल्कि ‘इंडिया गठबंधन’ के प्रत्याशी को जिताया है, और अब यही आनेवाले कल का भी परिणाम होगा. ये सकारात्मक राजनीति की जीत है और साम्प्रदायिक नकारात्मक राजनीति की हार है. ये दलीय संकीर्ण विचारधारा और जाति बंधन से ऊपर उठकर, उस प्रत्याशी की जीत है जिसके काम करने की आशा है और नाकाम प्रत्याशी की पराजय है. ये भाजपा की तोड़फोड़ और समाज को बांटनेवाली नकारात्मक राजनीति की मुंहतोड़ हार है. ये झूठे प्रचार और जुमलाजीवियों की पराजय है. ये व्हाट्सअप और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया द्वारा फैलायी जा रही सामाजिक घृणा, भ्रामक सूचनाओं और राजनीतिक मिथ्या की पराजय है. ये भ्रष्टाचार, महंगाई व बेरोजगारी जैसे मुद्दों की भी जीत है.
पोस्टर में ये बुलडोजर का भी जिक्र
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव द्वारा जारी पहले पोस्टर में मुलायम सिंह यादव की तस्वीर भी लगी हुई है. वहीं दूसरे पोस्टर में अखिलेश यादव की. दूसरे पोस्टर में बुलडोजर का भी जिक्र किया गया है और लिखा है टये बुलडोजर और बुल से त्रस्त जनता का शासन-प्रशासन को करारा जवाब है. ये कुछ स्थानीय नेताओं की इस गलतफहमी की भी हार है कि एक समुदाय के लोग हमारी जेब में हैं. ये ‘गिरगिटी प्रत्याशियों’ को भी एक संदेश है कि जनता उनके असली रंग पहचान गयी है.
दलबदल करने वालो पर भी निशाना
वहीं एक तरह से भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए लिखा गया है, ‘ये दलबदल-घरबदल की सियासत करनेवालों की हार है. ये भाजपा के अहंकार और घमंड को चकनाचूर करने वाला नतीजा है. ये उस अच्छी सोच वाले सर्वसमाज और पीडीए के एक साथ आने की जीत है, जो समाज के हर वर्ग को बराबर का हक़ देकर हर किसी की तरक्की को मकसद मानकर चलती है.
भारत ने की इंडिया को जिताने की शुरुआत
पोस्टर में लिखा है कि ये सामाजिक न्याय के लिए जातिगत जनगणना की मांग करने वाले हर किसी की जीत है. यूपी एक बार फिर से देश में सत्ता के परिवर्तन का अगुआ बनेगा. भारत ने ‘इंडिया’ को जिताने की शुरुआत कर दी है. ये देश के भविष्य की जीत है. और ये एक ऐसा अनोखा चुनाव है जिसमें जीते तो एक विधायक हैं पर हारे कई दलों के भावी मंत्री हैं. ‘इंडिया’ टीम है और ‘पीडीए’ रणनीति : जीत का हमारा ये नया फार्मूला सफल साबित हुआ है.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…