खेल

BGT में करारी हार के बाद सख्त हुआ BCCI, सभी खिलाड़ियों को मिली घरेलू टूर्नामेंट खेलने की हिदायत

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत को 1-3 से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद टीम ने 10 साल में पहली बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) गंवा दी. इस हार के साथ भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के मौजूदा चक्र के फाइनल में पहुंचने में भी नाकाम रही. इन नतीजों के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 11 जनवरी (रविवार) को मुंबई में एक महत्वपूर्ण रिव्यू मीटिंग बुलाई.

कोहली और रोहित के भविष्य पर हुई चर्चा

इस मीटिंग का मुख्य उद्देश्य ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन के कारणों को समझना था. बैठक में कप्तान रोहित शर्मा, हेड कोच गौतम गंभीर, BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी, सचिव देवजीत सैकिया और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला शामिल हुए. करीब दो घंटे चली इस मीटिंग में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में 0-3 की करारी हार पर भी चर्चा की गई.

खबरों के मुताबिक इस बैठक में विराट कोहली और रोहित शर्मा के प्रदर्शन की समीक्षा की गई. दोनों को साफ तौर पर कहा गया है कि उन्हें अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा. फिलहाल कप्तानी को लेकर कोई बड़ा फैसला नहीं लिया गया है लेकिन मैनेजमेंट चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद स्थिति के आधार पर निर्णय कर सकता है.

खबरों की मानें तो कहा जा रहा है कि “अगर रोहित का प्रदर्शन नहीं सुधरा, तो कप्तानी पर फैसला लिया जा सकता है. वहीं विराट कोहली से भी रन बनाने की उम्मीद की गई है. हालांकि दोनों को फिलहाल टेस्ट टीम से बाहर करने की कोई योजना नहीं है.”

घरेलू टूर्नामेंट में को लेकर सख्त निर्देश

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जो खिलाड़ी द्विपक्षीय सीरीज और घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगे, उन्हें चयन के लिए योग्य नहीं माना जाएगा. खिलाड़ियों और चयनकर्ताओं को इस बात की स्पष्ट जानकारी दे दी गई है.

खराब प्रदर्शन पर गंभीर चर्चा

टीम की हार के बाद खासतौर पर बल्लेबाजी लाइन-अप पर विस्तार से चर्चा हुई. प्रबंधन यह जानना चाहता था कि मजबूत बल्लेबाजी क्रम होने के बावजूद खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन क्यों नहीं कर पा रहे हैं. बैठक में यह माना गया कि घरेलू मैदान पर सीरीज हारने का मतलब है कि टीम के भीतर गंभीर समस्याएं हैं.

एक वेबसाइट में छपी खबर के अनुसार, “बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद जरूरी सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे. टीम के प्रदर्शन को लेकर सभी ने अपने विचार साझा किए और स्पष्ट रूप से कहा गया कि घरेलू मैदान पर हार चिंताजनक है. प्रबंधन ने इस पर स्पष्टीकरण भी मांगा.”


इसे भी पढ़ें- इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, सूर्यकुमार बने कप्तान, शमी की वापसी


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

जब बच्चे कहानी पढ़ने से पहले खो जाते थे तस्वीरों में… याद आए ‘चंदामामा’ के मशहूर आर्टिस्ट के.सी. शिवाशंकर

आज 29 सितंबर को चन्दामामा के प्रसिद्ध चित्रकार के.सी. शिवाशंकर की छठी पुण्यतिथि है. 29…

7 minutes ago

डिप्रेशन में देश के युवा! उच्च शिक्षा संस्थानों के 15% छात्र अत्यधिक तनाव में, सुप्रीम कोर्ट की रिपोर्ट में खुलासा

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित नेशनल टास्क फोर्स के सर्वे में करीब 2.43 लाख उच्च शिक्षा…

15 minutes ago

संस्कार भारती के ‘कला संकुल’ में कथक पर विशेष कला संगोष्ठी: गौरी दिवाकर ने साझा किए कला-यात्रा के अनुभव

संस्कार भारती के 'कला संकुल' में 'समकालीन कथक, परंपरा और नवाचार' पर संगोष्ठी आयोजित हुई.…

17 minutes ago

चाणक्य मॉडल: कैसे अमित शाह ने लिखी उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी राजनीतिक पटकथा?

जानिए कैसे अमित शाह ने चाणक्य के सिद्धांतों, बूथ स्तर के संगठन और सटीक रणनीति…

31 minutes ago

गांव की मिट्टी से निकले नेता कैसे बने यूपी की सियासत के ग्रासरूट आर्किटेक्ट, जानिए केशव प्रसाद मौर्य की कहानी

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गांव की राजनीति से निकले ग्रासरूट आर्किटेक्ट माने…

52 minutes ago

दिल्ली-लखनऊ पॉलिटिकल एक्सिस: कैसे पीएम मोदी ने गढ़ा उत्तर प्रदेश का नया राजनीतिक मॉडल?

दिल्ली-लखनऊ राजनीतिक धुरी ने कैसे उत्तर प्रदेश को बीजेपी का सबसे मजबूत गढ़ बनाया? जानिए…

1 hour ago