निर्माणाधीन राम मंदिर
Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या में इन दिनों उत्सव का माहौल है. 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होगा और इसी दिन रामलला अपने जन्म स्थान (गर्भ गृह) में विराजमान होंगे. मंदिर का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा होगा और इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सैकड़ो वीवीआई व साधु-संतों को न्योता भेजा गया है. तो दूसरी ओर राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की सूचना देने के लिए आज से घर-घर अक्षत निमंत्रण पहुंचेगा. निमंत्रण में ‘पूजित अक्षत’, प्रभु राम का चित्र और पत्रक को खास तौर पर छपवाया गया है, जिसमें इस बात की अपील की गई है कि लोग प्राण प्रतिष्ठा के दिन अयोध्या ना पहुंचे. साथ ही प्राण प्रतिष्ठा के दिन क्या करें इस बारे में पूरी जानकारी इस पत्रक में दी गई है.
बता दें कि जो पत्रक बांटे जाने वाले हैं, इसमें कहा गया है कि लोग 22 जनवरी को अपने घर के पास के मंदिर में आयोजन करें. दीपावली जैसा उत्सव मनाएं. बता दें कि इस सम्बंध में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 22 जनवरी को घर-घर में दीप जलाकर दीपावली मनाने की अपील की है. तो वहीं पूरे देश में अक्षत निमंत्रण बांटने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) और विश्व हिंदू परिषद (VHP)के कार्यकर्ताओं को दी गई है. इसके लिए अलग-अलग टोलियां तैयार की गई हैं.
ये भी पढ़ें- “कोई और सरकार देश में धारा 370, तीन तलाक़ या राम मंदिर का समाधान न कर पाती…”, वृंदावन में बोले उत्तराखंड के CM धामी
बता दें कि रामलला के मंदिर में पूजित अक्षत को अलग-अलग राज्यों में के साथ ही अलग-अलग ज़िलों में ले जाया जाएगा. मालूम हो कि अक्षत के साथ प्रभु राम के चित्र के साथ ही नए राम मंदिर की फोटो व मंदिर के निर्माण के बारे में जानकारी दी जाएगी. गौरतलब है कि आने वाली 22 जनवरी को रामलला की मंदिर के गर्भ गृह में 84 सेकंड के अति सूक्ष्म मुहूर्त में प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी और इसी के बाद यानी 23 जनवरी से राम भक्तों के लिए मंदिर का पट खोल दिया जाएगा. काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने इस मुहूर्त का चयन किया है. जानकारी के मुताबिक इस शुभ मुहूर्त का क्षण मात्र 84 सेकंड का होगा, जो कि, 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक रहेगा. इसी दौरान रामलला की उनके जन्म स्थान पर प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी.
मालूम हो कि, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण 2.7 एकड़ में किया जा रहा है. मंदिर की ऊंचाई लगभग 162 फीट है. पूरे मंदिर परिसर में भगवान राम के मंदिर के साथ ही 6 मंदिर और बनाए जा रहे हैं. मंदिर के मुख्य द्वार को सिंह द्वार के नाम से जाना जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र ने अल्पसंख्यक संस्थानों को 'सामाजिक प्रयोगशाला' बताया, डॉ. इंद्रेश कुमार ने…
देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…
Hundred Years Young RSS Book: RSS के 100 वर्षों के सफर पर आधारित Hundred Years…
Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…
रामपुर के शाहबाद में सपने में माता रानी के दर्शन का दावा कर महिला मंदिर…
Jama Masjid Metro Incident: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़े गए मोहम्मद शोएब पर दिल्ली…