देश

Bareilly: नाबालिग छात्रा से कई दिनों तक रेप… 10 हजार में बेचा, नाम बदलकर फंसाया था प्रेमजाल में, परिजनों ने पुलिस पर लगाया ये आरोप

Bareilly Love Jihad: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस अलर्ट हो गई है. यहां एक युवक ने अपनी पहचान छुपाकर पहले एक हिंदू नाबालिग छात्रा को अपने प्रेमजाल में फंसाया और फिर उसका अपहरण कर कई दिनों तक रेप किया और फिर किसी अन्य को 10 हजार रुपए में बेच दिया. छात्रा 10 दिन से लापता थी, जिसे पुलिस ने रविवार को बरामद कर लिया है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, घटना बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र से सामने आई है. यहां की रहने वाली नाबालिग छात्रा का 21 दिसंबर को अपहरण हो गया था. पुलिस को जानकारी मिली कि शहजाद वेग नाम का युवक उसे अपने साथ लेकर भाग गया है. उसके बाद युवक ने 10 दिन तक उसके साथ रेप किया और फिर लड़की को अपने दोस्त के हाथ में 10 हजार में बेच दिया. इस घटना को लेकर परिजनों ने जहां पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है तो वहीं बिथरी चैनपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस शहजाद वेग को ढूंढ रही है. हालांकि वो अभी हाथ नहीं लगा है लेकिन घटना के 10 दिन बाद पुलिस ने छात्रा को बरामद कर लिया है और अनीस नाम के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि दूसरे आरोपी को जल्द ही ढूंढ लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- PM मोदी के दौरे से पहले यूपी पुलिस ने यहां होटल से धरे युवती के साथ तीन कश्मीरी युवक, मदरसा के लिए मांगने आए थे चंदा

परिजनों ने दर्ज कराया था अपहरण का मुकदमा

इस मामले में पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में लगातार संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है. तो वहीं सीओ थर्ड अनीता चौहान का कहना है कि छात्रा के परिजनों ने अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया था. इस मामले में छात्रा को बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की विवेचना की जा रही है.

परिजनों ने पुलिस पर लगाया ये आरोप

इस प्रकरण को लेकर छात्रा के भाई ने आरोप लगाया है कि पुलिस शुरू से इस मामले में लापरवाही बरत रही थी. तो वहीं पुलिस का कहना है कि जैसे ही इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई थी, वैसे ही हमने जांच शुरू कर दी थी. फिलहाल फरार की तलाश की जा रही है. तो वहीं इस मामले की जानकारी होने के बाद करणी सेना ने थाने पहुंचकर घटना का विरोध किया है और फरार आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

40 minutes ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

44 minutes ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

53 minutes ago

भूमिहीन, मजदूरी और सम्मान: बिहार के गांवों में आज भी क्यों कायम है वामपंथ की पकड़?

बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…

57 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 सितंबर को जालंधर में भाजपा की नशा-विरोधी रैली को संबोधित करेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को पंजाब के जालंधर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)…

1 hour ago

खेती से हुनर तक: जयंत चौधरी का ‘स्किल-बेस्ड’ मॉडल कैसे संवारेगा यूपी के गन्ना किसानों की किस्मत?

उत्तर प्रदेश की गन्ना खेती अब केवल पैदावार तक सीमित नहीं है. जयंत चौधरी के…

1 hour ago