इसी मंदिर में बदमाशों ने की लूट
प्रकाश सिंह
Aligarh: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि मंदिर के साधुओं तक पर वार कर रहे है और मंदिर में लूटपाट मचाए हुए हैं. ताजा घटना थाना विजयगढ़ क्षेत्र नगला बरी नगरिया के आश्रम में बने मंदिर से सामने आई है. यहां पर रह रहे दो साधुओं को बंधक बनाकर बदमाशों ने मंदिर में जमकर लूटपाट की है और 60 हजार की नगदी के साथ ही मंदिर का घंटा व अन्य सामान लूटकर भाग गए हैं. वहीं सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने रस्सी से बंधे साधुओं को आजाद कराया. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
जानकारी सामने आ रही है कि, इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की शुरू कर दी है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक शनिवार रात को नगला बरी आश्रम में रामपाल उर्फ रत्नागिरी बाबा अपने साथी साधु के साथ सो रहे थे. इसी दौरान बदमाश आश्रम में आए और दोनों साधुओं के साथ गाली-गलौज कर अभद्रता करनी शुरू कर दी. पीड़ित साधुओं ने बतााय कि, विरोध करने पर उनको रस्सी और तारों से चारपाई पर बांध कर बंधक बना लिया और फिर आश्रम के मंदिर के घंटे सहित अन्य सामान व 60 हजार की नगदी लूट कर फरार हो गए. बता दें कि घटना की जानकारी रविवार प्रातः उस समय हुई जब ग्रामीण आश्रम पर पहुंचे और उन्होंने साधुओं को बंधक देखा. इसके बाद पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों साधुओं को रस्सी खोलकर बंधन मुक्त किया और पीड़ित साधु रामपाल उर्फ रत्नागिरी बाबा की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है.
ये भी पढ़ें- UP News: कानपुर-प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बढ़ने से डूबे घाट, चेतावनी जारी, नौका संचालन पर लगी अस्थाई रोक
इस पूरे मामले को लेकर सीओ सर्जना सिंह ने बताया कि, नगला बरी आश्रम से घंटे व अन्य सामान चोरी होने की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और पुलिस ने वादी की तहरीर पर नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है. वादी का नामजद आरोपियों के साथ पूर्व से विवाद चल रहा है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच करने के साथ घटना का शीघ्र खुलासा करेगी और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…