देश

Ram Mandir Prana Pratistha: प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन बंद रहेंगे रिलायंस इंडस्ट्रीज के सभी दफ्तर, कंपनी ने की घोषणा

Ram Mandir Prana Pratistha: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. इसके साथ ही भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा भी इसी दिन की जाएगी. जिसको लेकर मंदिर में अनुष्ठान जारी है. अनुष्ठान का आज (20 जनवरी) 5वां दिन है. मंदर के उद्घाटन को लेकर पूरे देश में जश्न का माहौल है. हर तरफ सिर्फ भगवान राम और मंदिर की चर्चा हो रही है. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं.

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 22 जनवरी को घोषित की छुट्टी

इसी बीच भारत के दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 22 जनवरी को अपने कर्मचारियों के लिए अवकाश की घोषणा की है. 22 जनवरी को रिलायंस इंडस्ट्रीज के सभी दफ्तर बंद रहेंगे. अवकाश को लेकर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने लिखित आदेश जारी कर दिया है. बता दें कि अरबपति मुकेश अंबानी भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे.

सरकार ने किया है आधे दिन की छुट्टी का ऐलान

गौरतलब है कि इससे पहले केंद्र सरकार ने 22 जनवरी को आधे दिन के अवकाश की घोषणा की थी. जिसको लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा था कि देश के सभी केंद्रीय दफ्तरों में 22 जनवरी को आधे दिन काम होगा. दोपहर के बाद दफ्तर बंद रहेंगे. वहीं महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने राज्य कर्मचारियों के लिए एक दिन का अवकाश घोषित किया है. 22 जनवरी को महाराष्ट्र के सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे.

यह भी पढ़ें- Chhattisgarh: ‘गाथा श्रीराम मंदिर की’ कार्यक्रम का आज होगा आयोजन, मंदिर के पांच सौ वर्षों के इतिहास पर कलाकार देंगे शानदार प्रस्तुति

8 हजार लोगों को भेजा गया है न्योता

अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी. जिसको लेकर देश की तमाम दिग्गज हस्तियों, उद्योगपतियों और कई देशों के राजनयिकों को इस समारोह में आमंत्रित किया गया है. कार्यक्रम में 8 हजार लोगों को न्योता भेजा गया है. जिसमें प्रमुख राजनीतिक नेता, बड़े उद्योगपति, शीर्ष फिल्म अभिनेता, खिलाड़ी, नौकरशाह और राजनयिक शामिल हैं. फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन और उद्योगपति मुकेश अंबानी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. अमिताभ बच्चन एक निजी विमान से अयोध्या पहुंचेंगे.

यह भी पढ़ें- Ram Mandir Prana Pratitha: राम मंदिर उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी देश की दिग्गज हस्तियां, यहां देखें लिस्ट

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

18 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

26 minutes ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

59 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: आज सर्वार्थ सिद्धि योग का असर, मेष से मीन तक जानें किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…

2 hours ago

चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध आज ही! जानें तर्पण का सही समय और राहुकाल समेत आज का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: काम में मिल सकता है नया अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…

2 hours ago