देश

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

Ayodhya Weather Forecast on 22 January: अयोध्या में 22 जनवरी को पीएम मोदी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे. पीएम मोदी मंदिर का उद्घाटन करेंगे. इसे लेकर अयोध्या में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा हैं. ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कल अयोध्या का दौरा किया था. इस दौरान उन्होंने नगर निगम द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने हनुमानगढ़ी मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद लिया. कार्यक्रम में हजारों रामभक्त भी मौजूद रहेंगे. ऐसे में मौसम विभाग ने 22 जनवरी को अयोध्या में मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है.

यह भी पढ़ेंः प्राण प्रतिष्ठा से पहले भगवान की मूरत की आखों पर कपड़ा क्यों बांधा जाता है? जानें कारण

मौसम विभाग की मानें तो 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दिन मौसम के साफ रहने और धूप खिलने का पूर्वानुमान जताया गया है. राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12 बजे के बाद होगी. ऐसे में अनुमान है श्रीराम के स्वागत में चटख धूप खिली रह सकती है. अयोध्या में अभी फिलहाल मौसम क्लाउडी बना हुआ है. सुबह से अभी तक सूर्यदेवता के दर्शन नहीं हुए हैं. सुबह 11 बजे से आसमान से बादलों का छंटना शुरू हो जाएगा। दोपहर 12 बजे के बाद आसमान में धूप खिलने की संभावना है.

अयोध्या में बादलों का पहरा

मौसम विभाग ने अयोध्या में अगले सप्ताह भी बादलों की आवाजाही का अनुमान जताया है. हालांकि प्राण प्रतिष्ठा के दिन की शुरुआत कोहरे से होगी. लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा. और प्राण प्रतिष्ठा के समय धूप खिलने की उम्मीद है. अयोध्या में 22 जनवरी को न्यूनतम तापमाप 8 से 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. हालांकि प्राण प्रतिष्ठा के दिन हल्की हवाएं चलने का भी अनुमान है.

यह भी पढ़ेंः Chhattisgarh: ‘गाथा श्रीराम मंदिर की’ कार्यक्रम का आज होगा आयोजन, मंदिर के पांच सौ वर्षों के इतिहास पर कलाकार देंगे शानदार प्रस्तुति

 

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

भोजपुरी संगीत के महाकुंभ का आगाज! पटना में पवन सिंह से लेकर मनोज तिवारी तक दिखाएंगे जलवा

पटना के बापू सभागार में 26 अक्टूबर को IVY भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन…

29 minutes ago

हंसते-खेलते बच्चों को कागजों में मार डाला, राशन कार्ड में गड़बड़ी देख उड़े परिवार के होश

मेरठ में एक पिता को उस वक्त हैरानी हुई जब राशन कार्ड में उनके दो…

31 minutes ago

नीम करौली बाबा का आशीर्वाद, ‘हनुमान अंश’ और भारत एक्सप्रेस का साथ, फिर रचा गया इतिहास

हनुमान अंश की सफलता के पीछे की अनकही कहानी. लंदन से आए सीएमडी उपेंद्र राय…

37 minutes ago

फ्रांस में ‘बिस्मिल्लाह’ वाले पोस्टरों पर क्यों मचा बवाल? छात्रों के प्रदर्शन के पीछे की निकली अलग कहानी

France Protest: फ्रांस में छात्र प्रदर्शन के दौरान 'बिस्मिल्लाह' लिखे पोस्टरों ने विवाद खड़ा कर…

57 minutes ago

दिल्ली में जुटेंगे BRICS देशों के संसदीय नेता, जन-केंद्रित विकास से AI तक के मुद्दों पर होगा मंथन

भारत 26 और 27 अक्टूबर को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच की मेजबानी करेगा. नई दिल्ली…

1 hour ago

महाराष्ट्र में अवैध अंडाणु तस्करी का पर्दाफाश; ED की ठाणे, बारामती और नासिक में छापेमारी

महाराष्ट्र में गरीब महिलाओं को लालच देकर अवैध अंडाणु दान कराने वाले रैकेट पर ED…

1 hour ago