क्या तेजी से झड़ रहे हैं बाल? वजह हो सकती है थायरॉइड की समस्या
Amazon Fake Ayodhya Prasad: अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर के गर्भ गृह में राम लला की मूर्ति को स्थापित किया जाएगा जिसको लेकर दुनियाभर में जोरो-शोरो से तैयारीयां चल रही है. लेकिन इससे पहले भगवान राम के नाम पर एक फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजॉन पर भगवान राम के नाम पर फर्जी प्रसाद बेचने का आरोप लगाया गया है. इसको लेकर सीसीपीए ने अमेजॉन को नोटिस तारी किया है. बताया गया है कि प्लेटफॉर्म पर श्री राम मंदिर अयोध्या प्रसाद के नाम से फर्जी मिठाई भेजा जा रहा है.
अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा से पहले भगवान राम के नाम पर फर्जी प्रसाद बेचने का मामला सामने आया है जिसके बाद सीसीपीए ने नोटिस जारी होने के 7 दिनों के अंदर जवाब देने को कहा है. ऐसा नहीं करने पर अमेजॉन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. मुख्य आयुक्त रोहिट कुमार सिंह की अध्यक्षता में सीसीपीए ने श्री राम मंदिर अयोध्या प्रसाद नाम से www.amazon.in पर मिठाईयों की बिक्री के मामले में Amazon Seller Service Pvt. लिमिटेड के खिलाइ कार्रवाई शुरू की है.
कैट की राष्ट्रीस अध्यक्ष ने केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को पत्र भेजकर इस धोखाधड़ी की तरफ ध्यान आकर्षित किया है. उन्होंने कहा है कि अभी अयोध्या धाम के श्री राम मंदिर से अभी कोई प्रसाद वितरित नहीं हो रहा है. लेकिन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर एक विक्रेता के नाम से श्री राम मंदिर अयोध्या प्रसाद खुले आम बेचा जा रहा है. उन्होंने कहा है ऐसे समय में जब सारा देश राम मय हो रहा है तो कंपनी इस प्रकार की धोखाधड़ी कैसे कर रही है. इसको देखते हुए खंडेलवाल ने पीयूष गोयल से आग्रह किया कि जल्द इस पर कार्रवाई की जाए.
जब सीसीपीए ने इस मामले की जांच की तो पाया कि अमेजन ई-कामर्स प्लेटफार्म पर कई तरह की मिठाइयां ‘श्रीराम मंदिर अयोध्या प्रसाद’ के नाम पर बिक्री के लिए मौजूद हैं. भ्रामक जानकारी देकर ऑनलाइन उत्पादों की बिक्री धोखाधड़ी है और उपभोक्ताओं को उत्पाद की वास्तविक विशेषताओं के बारे में गुमराह करती है. वास्तविकता से अलग उत्पाद की प्रकृति के बारे में झूठा बताकर ग्राहकों को भ्रमित करना गलत है.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…