Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Weather Update Today: कड़ाके की ठंड में अगले 24 घंटों में दिल्ली में होगी बारिश! इन राज्यों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट, जानें मौसम का मिजाज

Weather Update Today: अगले 24 घंटे के दौरान यूपी, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, मध्‍य प्रदेश, पश्‍च‍िमी राजस्‍थान और पूर्वी राजस्‍थान के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा.

Weather Update Today: राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का सितम जारी है. हालांकि आसपास के मैदानी क्षेत्र से लेकर पहाड़ों तक कई जगह रविवार को कुछ देर के लिए धूप तो खिली, लेकिन सुबह और शाम के समय कंपकपी बनी रही.आईएमडी के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान यूपी, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, मध्‍य प्रदेश, पश्‍च‍िमी राजस्‍थान और पूर्वी राजस्‍थान के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा. वहीं अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में बूंदाबादी की संभावना है.

24 घंटों के दौरान बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में आज से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत के इलाकों पर दस्तक दे सकता है, जिसके चलते राजधानी के कई इलाकों में बारिश देखने को मिलेगी. आईएमडी का कहना है कि अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में बूंदाबादी की संभावना है. वहीं इनमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, ओडिशा शामिल हैं. इसके अलावा पूर्वोत्तर में असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में भी घने कोहरे का अनुमान जताया गया है.

22 ट्रेनें 6 घंटे लेट

खराब मौसम और कोहरे की मार रेल यातायात पर पड़ी और दिल्ली आने वाली राजधानी एक्सप्रेस समेत 22 ट्रेनें छह घंटे की देरी से चली. रविवार को दिल्ली में कुछ देर धूप खिलने से दृश्यता के स्तर में सुधार देखने को मिला. न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा.

6-12वीं तक के स्कूल आज से खुलेंगे

शीतलहर से 5वीं तक के सभी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 12 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है. शनिवार व रविवार के चलते प्राथमिक स्कूल 15 को खुलेंगे. वहीं, 6-12वीं तक के स्कूल सोमवार से खुलेंगे, लेकिन कक्षाएं सुबह 8 बजे से पहले शुरू नहीं होंगी

जानें इन राज्यों में मौसम का हाल

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार से उत्तर-पश्चिम भारत में नए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिखेगा. इसकी वजह से जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अगले 8 और 9 जनवरी को हल्की बारिश होने का अनुमान है  मध्य भारत की बात करें तो गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र के उत्तरी भाग में भी हल्की बारिश की संभावना है. उधर, दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में भी सोमवार को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital