प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की सशर्त जमानत मंजूर कर ली है. यह तीसरी अर्जी थी, इससे पहले दो जमानत अर्जियां निरस्त हो चुकी है. यह आदेश न्यायमूर्ति डा गौतम चौधरी ने अनिल मावी की जमानत अर्जी पर दिया है. अर्जी पर अधिवक्ता दिलीप कुमार पाण्डेय ने बहस की.
याची के खिलाफ गौतमबुद्धनगर के दादरी थाने में बलात्कार व पाक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज है. 5 अगस्त 2023 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. याची अधिवक्ता का कहना था कि अभियोजन पक्ष के गवाहों को कोर्ट ने नोटिस दी है किन्तु वे हाजिर नहीं हो रहे जिसके कारण ट्रायल निस्तारण में देरी हो रही है. उसे झूठा फंसाया गया है. उसने कोई अपराध नहीं किया है. कोर्ट ने तमाम शर्तों के साथ जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया.
ये भी पढ़ें: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की दोनों किडनी फेल, बोले- स्थिति बहुत गंभीर है, तीन दिनों से…
-भारत एक्सप्रेस
नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…
CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…
वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…
PC JEWELLER MEGA BULK DEAL: भारतीय शेयर बाजार में जेम्स एंड ज्वेलरी सेक्टर की प्रमुख…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में…
Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…