देश

अफजाल अंसारी की सांसदी नहीं होगी बहाल, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दिया झटका

Afzal Ansari: इलाहाबाद हाई कोर्ट (Allahabad High Court) ने गैंगस्टर के एक मामले में पूर्व सांसद अफजाल अंसारी (Afzal Ansari) की सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. हालांकि कोर्ट ने गाजीपुर की एमपी-एमएलए अदालत के निर्णय के खिलाफ अंसारी की अपील पर जमानत मंजूर कर ली है. गाजीपुर की विशेष अदालत ने अफजाल अंसारी को इस मामले में दोषी करार देते हुए चार साल के कारावास की सजा सुनाई थी और एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था.

जस्टिस राजबीर सिंह ने इस मामले में यह आदेश पारित किया जिसके बाद अफजाल की सांसदी बहाल नहीं होगी. अफजाल अंसारी के वकील ने दलील दी कि भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या में कथित संलिप्तता के आधार पर अंसारी पर गैंगस्टर लगाया गया था और उस मामले में अंसारी को बरी कर दिया गया है, इसलिए अब कुछ बचा नहीं है. हालांकि, राज्य सरकार की ओर से इस पर आपत्ति की गई. वहीं दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने अफजाल की जमानत मंजूर कर दी लेकिन सजा को बरकरार रखा.

एमपी-एमएलए कोर्ट ने चार साल की सुनाई थी सजा

इस मामले में अदालत ने अपना निर्णय 12 जुलाई, 2023 को सुरक्षित रख लिया था. बता दें कि गाजीपुर की विशेष अदालत ने 29 अप्रैल, 2023 को अफजाल अंसारी और मुख्तार अंसारी को 2007 के गैंगस्टर मामले में दोषी करार दिया था. कोर्ट ने अफजाल को चार साल और मुख्तार अंसारी को 10 साल के कारावास की सजा सुनाई थी. निचली अदालत के निर्णय के बाद अफजाल अंसारी की संसद सदस्यता समाप्त हो गई थी. वहीं मुख्तार अंसारी साल 2006 से ही जेल में बंद है.

ये भी पढ़ें: Manipur Video: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने विपक्ष के सांसदों को बताया ‘बेशर्म’ और ‘नामर्द’, सुप्रिया श्रीनेत बोलीं- सदन छोड़कर भागने में है नामर्दगी

जमानत के बावजूद नहीं होगी रिहाई

हालांकि गाजीपुर जेल में बंद अफजाल अंसारी की रिहाई नहीं हो सकेगी क्योंकि अन्य मामलों में मुख्तार के भाई को जमानत नहीं मिली है. अफजाल ने हाई कोर्ट में अर्जी देकर जमानत की गुहार लगाई थी, साथ ही निचली अदालत के सजा के फैसले पर रोक लगाने की मांग भी की थी.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

सीमाओं से परे सपने देखने वाला व्यक्तित्व: सहारा परिवार के संस्थापक सहाराश्री सुब्रत रॉय का जीवन और विरासत

सहाराश्री सुब्रत रॉय के जीवन और विरासत की कहानी: जानिए कैसे गोरखपुर के एक छोटे…

27 seconds ago

क्यों इंदिरा एकादशी पर होती है पूर्वजों के नाम से प्रार्थना? पढ़िए राजा इंद्रसेन की पौराणिक कथा, व्रत के नियम और भावपूर्ण संदेश

पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी अपने दिवंगत पिता और पूर्वजों की आत्मिक शांति के…

24 minutes ago

रानी पद्मिनी की भक्ति से प्रसन्न हुए भगवान विष्णु, मिला शक्तिशाली पुत्र का वरदान; जानें पौराणिक कथा

Padmini Ekadashi 2026: पद्मिनी एकादशी की पौराणिक कथा राजा कृतवीर्य और रानी पद्मिनी से जुड़ी…

45 minutes ago

एकादशी व्रत से पहले जान लें खानपान के असली नियम और राजा अम्बरीष की अद्भुत कथा

एकादशी केवल भूखे रहने का व्रत नहीं, बल्कि अपनी 11 इंद्रियों को वश में करने…

48 minutes ago

इच्छाओं पर नियंत्रण से लेकर मन की शांति तक, जानें एकादशी का असली महत्व

Ekadashi Vrat Importance: हिंदू धर्म में एकादशी का व्रत भगवान विष्णु की भक्ति के लिए…

54 minutes ago

साल भर की एकादशी व्रतों की शुरुआत का सबसे पावन दिन: जानिए उत्पन्ना एकादशी पर व्रत रखने की सही विधि

उत्पन्ना एकादशी भगवान विष्णु के शरीर से देवी एकादशी के प्राकट्य और मुर दैत्य के…

1 hour ago