देश

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिया एक्शन, रिश्वत के आरोप में गोंडा मेडिकल कॉलेज के दो टेक्नीशियन निलंबित

रिश्वत लेने के एक मामले में गोंडा मेडिकल कॉलेज के दो एक्सरे टेक्नीशियनों को निलंबित कर दिया गया है. सोशल मीडिया में रिश्वत लेते उनका एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसके बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए दोनों आरोपी एक्सरे टेक्नीशियन को निलंबित करने के आदेश दिए थे. सोमवार को दोनों के निलंबन का आदेश जारी कर दिया गया.

वीडियो हुआ था वायरल

गोंडा के बाबू ईश्वर शरण जिला चिकित्सालय में एक्सरे टेक्नीशियन अशोक कुमार सिंह और अमित पांडेय तैनात थे. बीते दिनों दोनों से जुड़ा हुआ धन उगाही का एक वीडियो वायरल हुआ था. डिप्टी सीएम ने इसका संज्ञान लेते हुए दोनों पर कार्रवाई की संस्तुति की थी. डिप्टी सीएम के हस्तक्षेप के बाद कॉलेज प्रशासन हरकत में आया. दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है.

उगाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं- डिप्टी सीएम 

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि मरीजों से उगाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इस तरह की घटनाओं से विभाग की छवि धूमिल हो रही है. वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने फिरोजाबाद में आईफ्लू के मामले सामने आने के बाद सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं. उन्होंने सीएमओ से कहा कि सभी अस्पतालों को अलर्ट जारी कर दिया जाए और सभी मरीजों को बेहतर व निःशुल्क इलाज मुहैया कराया जाए.

इसे भी पढ़ें: Etah: यूपी के एटा में रफ्तार का कहर, नहर में गिरी कार, एक ही परिवार के चार लोगों समेत पांच की मौत

चूहों से निपटने का दिया निर्देश

डिप्टी सीएम ने बदायूँ स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में चूहों से निपटने के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश जारी किए हैं. उन्होंने कहा कि चूहों से वार्ड व आईसीयू-वेंटिलेटर यूनिट में बचाव के इंतजाम किए जाएं. इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए. तीन दिन में चूहों से निपटने के क्या इंतजाम किए गए. इसकी पूरी रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए.

Awanish Kumar

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

3 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

4 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

4 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

5 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

6 hours ago