मनोरंजन

Bigg Boss OTT 2: फलक नाज हुईं ‘बिग बॉस’ से बाहर तो टूटा अविनाश सचदेव का दिल, जानें हाथ थामकर क्या बोले?

Bigg Boss OTT Season 2: ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन-2’ को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. इस हफ्ते ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन-2’ में एक्ट्रेस फलक नाज घर से बेघर हो गईं. फलक नाज को जाते देखकर कंटेस्टेंट अविनाश सचदेव इमोशनल हो गए, इस दौरान उन्होंने हाथ थामकर अपने दिल की बात कही. वो चाहते थे कि फलक नाज उनके साथ प्‍यार में रहें. हालां‍कि, अपने अपकमिंग प्लान्स को लेकर एक्ट्रेस ने उनका प्यार ठुकरा दिया.

बता दें कि ‘वीकेंड के वार’ में शो के होस्ट सलमान खान ने नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट की लिस्ट में शामिल अविनाश सचदेव, फलक नाज और जद हदीद का आखिरी में नाम लिया था. इस मर्तबा बाकी घरवालों के साथ एक गेम खेला गया, जिसमें सभी घरवालों को सबसे कम एक्टिव रहने वाले एक कंटेस्टेंट का नाम लेना था. इस दौरान ज्यादातर घरवालों ने फलक का नाम लिया, जिसके बाद फलक घर से बेघर हो गईं. उनको जाते देखकर अविनाश सचदेव को ऐसे लगा जैसे दिल टूट गया हो.

फलक को दिल की बात बताते नजर आए
अविनाश सचदेव फलक नाज का हाथ थामे अपने दिल की बात बताते नजर आए. बिग बॉस के घर के अंदर दोनों की ये आखिरी मुलाकात देखकर उनके फैंस भी काफी इमोशनल हो गए हैं. दोनों का वीडियो अब सोशल मीडिया चर्चा का विषय बना हुआ है. गौरतलब हो कि अविनाश सचदेव बिग बॉस के घर में ही फलक नाज से अपने प्यार का इजहार कर चुके थे. दोनों की बढ़ती नजदीकियों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था.

यह भी पढ़ें: फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर लेकर आ रहे हैं ′स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3′, जानिए किस स्टार किड का होगा डेब्यू

अविनाश कर चुके प्यार का इजहार
आप यहां अविनाश सचदेव और फलक नाज की केमिस्‍ट्री देख सकते हैं. अविनाश ने बिग बॉस के घर में फलक के साथ अपने प्‍यार का इजहार किया. हालांकि, फलक के एविक्ट होने के बाद से अब दूसरे ग्रुप में सिर्फ जिया शंकर और अविनाश सचदेव ही रह गए हैं. वहीं, फलक के जाने से जिया शंकर भी रोती दिखाई दी हैं.

  • भारत एक्सप्रेस
Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति में ‘कारवाँ गीतों का…’ LIVE: कार्यक्रम में शिरकत करेंगे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्‍द्र राय

राजधानी दिल्ली में महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में 'कारवां गीतों का… नीरज' कार्यक्रम…

47 minutes ago

भारत एक्सप्रेस की मुख्य सहभागिता में इंदौर का पत्रकारिता का महाकुंभ संपन्न

इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…

51 minutes ago

‘मेहनती लोगों को कचरा समझते…’ संभव जैन सुसाइड पर समय रैना का कथित कमेंट वायरल

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन के सुसाइड के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन…

51 minutes ago

क्या गुल खिला रहे हैं बृजभूषण?…’ सपा अध्यक्ष श्यामलाल पाल के मुंह से सब निकला

Shyamalal Pal On Brijbhushan Sharan Singh: उत्तर प्रदेश में इन दिनों विधान परिषद चुनाव के…

2 hours ago

शराब के लिए मांगे पैसे, मना करने पर औरैया के कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

औरैया में शराब के लिए पैसे न देने पर 70 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या…

2 hours ago