देश

दिल्ली जल बोर्ड में 20 करोड़ के घोटाले का आरोप,हेराफेरी में शामिल अफसरों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश

नई दिल्ली–  दिल्ली सरकार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं.सरकार के अधीन चलने वाले जल बोर्ड में 20 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लग रहे हैं.  दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर विनय कुमार सक्सेना ने चीफ सेक्रेटरी को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए है. दिल्ली एलजी ने इस मामले में 15 दिन के अंदर रिपोर्ट जमा करने के निर्देश दिए हैं. उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने कहा है कि पैसों की हेराफेरी में शामिल अधिकारियों की पहचान हो और उनकी जवाबदेही तय की जानी चाहिए

क्या हैं आरोप ?

उपराज्यपाल विनय सक्सेना के इस आदेश पर अभी दिल्ली सरकार या दिल्ली जल बोर्ड की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. सूत्रों के मुताबिक यह मामला सबसे पहले 2019 में सामने आया था.उस वक्त आरोप लगे थे कि उपभोक्ताओं से पानी के बिल के रूप में 20 करोड़ रुपये वसूले तो गए लेकिन यह पैसे दिल्ली जल बोर्ड के खाते में जमा नहीं किए.आरोप के मुताबिक इस घोटाले में कुछ बैंककर्मी भी शामिल हैं। वहीं एफआईआर के आदेश देने के साथ ही एलजी विनय सक्सेना ने अधिकारियों से जल्द से जल्द धनराशि की वसूली सुनिश्चित करने को कहा है

बढ़ेगी तनातनी

आपको बता दें कि इससे पहले उपराज्यपाल विनय सक्सेना परिवहन निगम और आबकारी नीति को लेकर भी जांच के आदेश दे चुके हैं जिसमें मनीष सिसोदिया पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है. गौरतलब है कि जब  से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तब से उसका किसी ना किसी मुद्दे पर उपराज्यपाल के साथ टकराव चलता रहा है,चाहे वह शराब घोटाला हो या बाकी मुद्दे.ताजा प्रकरण से एक बात तो तय है कि दोनों के खाई और गहरी हो सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

56 minutes ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

1 hour ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

1 hour ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

2 hours ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

3 hours ago