देश

Alwar Accident: अलवर में कांवड़ यात्रा के दौरान हादसा, करंट से 2 की मौत, 28 घायल

Alwar Accident: राजस्थान के अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के बीचगांव में बुधवार सुबह कांवड़ यात्रा के दौरान हादसा हो गया. कांवड़ यात्रा के जुलूस में डीजे ट्रक के 11,000 किलोवोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन से छू जाने के कारण करंट फैल गया, जिसमें दो कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई और 28 लोग घायल हो गए.

मृतकों की पहचान गोपाल (22) पुत्र लालाराम और सुरेश (40) पुत्र कजोड़ी राम, दोनों बीचगांव निवासी, के रूप में हुई है. हादसा सुबह करीब 6:08 बजे हुआ, जब कांवड़िए हरिद्वार से लौटकर बीचगांव के सरकारी स्कूल से भोले बाबा के मंदिर की ओर जुलूस निकाल रहे थे.

डीजे पर भजनों की धुन बज रही थी और सैकड़ों लोग नाच रहे थे. तभी डीजे ट्रक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिससे करंट जमीन पर फैल गया. इस हादसे में 28 लोग, जिनमें कांवड़िए और स्थानीय ग्रामीण शामिल थे, झुलस गए. घायलों में पूजा, सीमा और रजनी की हालत गंभीर बताई जा रही है.

हादसे के बाद भगदड़ मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को गढ़ी सवाई राम और लक्ष्मणगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में पहुंचाया. 22 घायलों का इलाज गढ़ी सवाई राम सीएचसी में चल रहा है, जबकि 7 का लक्ष्मणगढ़ सीएचसी में. 6 गंभीर रूप से घायल लोगों को अलवर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जिनमें से दो की हालत नाजुक है.

गुस्साए ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे पर किया जाम

हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने गढ़ी सवाई राम-बीचगांव स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया. उनका आरोप है कि हाईटेंशन लाइनों की शिकायत पहले भी की गई थी, लेकिन बिजली विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की. ग्रामीण दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

रैनी तहसीलदार ममता कुमारी ने कहा कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है, लेकिन उन्हें बिजली लाइनों की शिकायत की जानकारी नहीं है.

सब इंस्पेक्टर हरिराम मीणा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची. मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए लक्ष्मणगढ़ सीएचसी में रखे गए हैं. बिजली विभाग के एक लाइनमैन को निलंबित कर दिया गया है और जेईएन के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

सुखराम नाम के एक कावड़िया ने इस हादसे के बारे में बताया कि कांवड़ियों की जा रही गाड़ी बिजली के तार में जाकर फंस गई. गाड़ी में 30 कांवड़िये सवार थे. इसमें दो लोगों की मौत हो गई है. जबकि, अन्य घायल हो गए.


ये भी पढ़ें: Fake Embassy Case: पीएम मोदी और पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम आजाद के साथ मॉर्फ्ड फोटो, लग्जरी कारें…कैसी थी हर्षवर्धन जैन की लाइफ?


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

इंद्रेश कुमार ने सोनिया गांधी की किताब पर उठाए सवाल, राहुल गांधी को भी घेर GEN-Z को दी नसीहत

Indresh Kumar slams Sonia Gandhi book: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार…

7 minutes ago

Diwali Safety Tips: पटाखों से हाथ-पैर जल जाएं तो क्या करें? जानें तुरंत राहत पाने के आसान फर्स्ट-एड टिप्स

Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…

42 minutes ago

महालक्ष्मी के इस मंदिर में प्रसाद के रूप में भक्तों को मिलते हैं पैसे, धन के खजाने भरती है मां

मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…

47 minutes ago

विदेशों में बजा जापानी गॉडजिला का डंका, अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर रणबीर की ‘रामायण’ को कड़ी टक्कर

Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…

1 hour ago

पाकिस्तान में गूंजे ‘जय श्री राम’ और दीवाली के जश्न के चर्चे! शहबाज-जरदारी का यू-टर्न, हिंदू समुदाय को बताया देश का ‘अटूट गहना’

Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…

2 hours ago

चीनी जासूस के हनीट्रैप में फंसे Nvidia CEO, संसद में होगी पेशी, Kiss से लेकर हाथ पकड़ने का VIDEO वायरल

Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…

2 hours ago