Bharat Express DD Free Dish

Fake Embassy Case: पीएम मोदी और पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम आजाद के साथ मॉर्फ्ड फोटो, लग्जरी कारें…कैसी थी हर्षवर्धन जैन की लाइफ?

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने गाजियाबाद में (Fake Embassy Case) एक किराए के बंगले में चल रहे एक फर्जी दूतावास का पर्दाफाश किया है. इस केस के मास्टरमाइंड हर्षवर्धन जैन (Harshvardhan Jain) को मौके से गिरफ्तार कर लिया है.

Harshvardhan Jain UP STF

Fake Embassy Case: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक चौंकाने वाले केस में गाजियाबाद में एक किराए के बंगले में चल रहे एक फर्जी दूतावास का पर्दाफाश किया है. इस केस के मास्टरमाइंड हर्षवर्धन जैन (Harshvardhan Jain) को मौके से गिरफ्तार कर लिया है.

अधिकारियों के अनुसार, हर्षवर्धन ने गाजियाबाद के कवि नगर स्थित एक बंगले को पश्चिमी आर्कटिका नाम के ‘दूतावास’ में बदल दिया था जो असल में एक माइक्रोनेशन है और दुनिया के नक्शे में इनका कोई अस्तित्व तक नहीं हैं.

इसके अलावा आरोपी ने Saborga, Poulvia, Lodonia जैसे और भी माइक्रोनेशन्स का प्रतिनिधित्व करने का झूठा दावा किया. वह इन देशों का राजदूत बनकर अपने काम को वैधता प्रदान करने के लिए फर्जी राजनयिक नंबर प्लेट लगी लग्जरी कारों का प्रदर्शन करता था.

आरोपी हर्षवर्धन जैन की कारें.

केंद्रीय एजेंसियों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर, एसटीएफ के अधिकारियों ने 22 जुलाई को परिसर पर छापा मारा और हर्षवर्धन जैन को गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें: दिल्ली की कातिल बीवी: शौहर नहीं कर पाया संतुष्ट तो बेरहमी से किया कत्ल, फोन ने खोला देवर से दिल्लगी का राज

पीएम सहित कई नेताओं के साथ मॉर्फ्ड फोटो

अधिकारियों ने कहा कि आरोपी ने भोले-भाले लोगों को प्रभावित करने और खुद को एक शक्तिशाली राजनयिक के रूप में पेश करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अलग-अलग देशों के नेताओं के साथ मॉर्फ्ड की गई फोटो का इस्तेमाल कर दिया था.

पीएम मोदी के साथ मॉर्फ्ड फोटो.

इस ठग के पास पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के साथ भी एक मॉर्फ्ड की गई तस्वीर थी.

पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम आज़ाद के साछ मॉर्फ्ड फोटो.

छापेमारी के दौरान एसटीएफ ने नकली डिप्लोमैटिक साज़-सामान का एक बड़ा जखीरा बरामद किया, जिसमें राजनयिक प्लेट वाली चार लग्ज़री गाड़ियां, ‘माइक्रोनेशन’ के 12 राजनयिक पासपोर्ट, विदेश मंत्रालय की मुहरों वाले जाली दस्तावेज़, 2 नकली पैन कार्ड, विभिन्न देशों और कंपनियों की 34 नकली मुहरें, दो नकली प्रेस कार्ड, 44.7 लाख रुपये नकद, कई देशों की विदेशी मुद्रा और 18 अतिरिक्त नकली राजनयिक नंबर प्लेटें शामिल हैं.

पहले भी रहा है आपराधिक इतिहास

हर्षवर्धन पहले भी विवादास्पद धर्मगुरु चंद्रास्वामी और अंतरराष्ट्रीय हथियार डीलर अदनान खशोगी के साथ संदिग्ध रूप से शामिल रहा है. पुलिस ने बताया कि 2011  में भी हर्षवर्धन के खिलाफ अवैध सैटेलाइट फोन रखने का मामला दर्ज किया गया था.

फिलहाल कवि नगर पुलिस स्टेशन में एक नया मामला दर्ज किया गया है और आगे की कानूनी कार्यवाही चल रही है. पुलिस ने कहा कि हर्षवर्धन के नेटवर्क और संभावित सहयोगियों की जांच के दौरान और गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read