देश

ईडी की मांग पर 14 दिनों की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजे गए अमानतुल्लाह खान, अब 23 सितंबर को होगी मामले की सुनवाई

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कथित आरोपी व आम आदमी पार्टी के नेता अमानतुल्लाह खान की ईडी रिमांड खत्म हो गई है. जिसके बाद राऊज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी की मांग पर 14 दिन के लिए अमानतुल्लाह खान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. कोर्ट 23 सितंबर को मामले की अगली सुनवाई करेगा.

किसी भी शर्त पर रिहा करने की मांग

मामले की सुनवाई के दौरान ईडी ने कोर्ट को बताया कि वह इस मामले में पहले ही चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुका है. ऐसे में आरोपी अमानतुल्ला खान के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्टशीट दाखिल करेंगे. वहीं अमानतुल्लाह खान के वकील ने कोर्ट में कहा कि अमानतुल्लाह खान रोजाना ईडी दफ्तर में पेश होने के लिए तैयार हैं. उन्हें किसी भी शर्त पर रिहा कर दिया जाए. अमानतुल्लाह खान से ईडी ने वक्फ बोर्ड मामले में 7 दिन तक पूछताछ की है. अमानतुल्लाह ने ईडी द्वारा बार-बार एक ही सवाल पूछे जाने पर नाराजगी जताई थी.

उन्होंने कहा था कि मैं 18 अप्रैल को ईडी के सामने पेश हुआ, मुझसे 13 घंटे तक पूछताछ की गई. अब फिर मुझसे वही सवाल पूछे जा रहे हैं. इसपर कोर्ट ने ईडी से पूछा था कि क्या यह सच है कि एक ही सबूत से अमानतुल्लाह खान का सामना कराया जा रहा है? ईडी ने कहा था कि पूछताछ का एक पहलू है कि एक ही बात का सामना कराया जा रहा है लेकिन यह यह देखने की जरूरत है कि जांच चल रही हैं और उनसे पूछताछ बहुत जरूरी है.

इन दो मामलों में आरोपी हैं अमानतुल्लाह खान

बता दें कि अमानतुल्लाह खान से जुड़ा मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दो प्राथमिकी से जुड़ा है. एक प्राथमिकी वक्फ बोर्ड में अनियमितताओ से संबंधित सीबीआई से जुड़ी हुई है. जबकि दूसरी दिल्ली एसीबी द्वारा आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले से संबंधित है.

यह भी पढ़ें- वंदे भारत और शताब्दी जैसा फील, 30 मिनट में पूरा होगा 23KM का सफर, देखें, मेरठ मेट्रो की तस्वीरें

ईडी का आरोप है कि वक्फ बोर्ड में कर्मचारियों की अवैध भर्ती हुई और अमानतुल्लाह खान के अध्यक्ष रहने के दौरान वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को गलत तरीके से पट्टे पर देकर अवैध व्यक्तिगत लाभ कमाया गया. एजेंसी ने इस मामले में जनवरी में चार्जशीट दाखिल किया और खान के तीन सहयोगियों जीशान हैदर, दाऊद नासिर और जावेद इमाम सिद्दीकी सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

4 minutes ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

32 minutes ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

1 hour ago

‘भारत को एकजुट रखने के लिए जरूरी है UCC’: समान नागरिक संहिता पर राष्ट्रीय विमर्श, रिटायर्ड जस्टिस संजय करोल और विशेषज्ञों ने रखे विचार

Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर भारत कलेक्टिव फाउंडेशन का राष्ट्रीय सेमिनार हुआ. रिटायर्ड…

2 hours ago

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

3 hours ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

4 hours ago