देश

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मानेसर में भारत की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल इन प्लांट रेलवे साइडिंग का किया उद्घाटन, CM नायब सैनी भी रहे मौजूद

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को मानेसर स्थित मारुति सुजुकी लिमिटेड में भारत की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल इन प्लांट रेलवे साइडिंग का हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया. पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत पंजीकृत मानेसर रेलवे साइडिंग को हरियाणा के सोनीपत से पलवल के बीच 126 किमी लंबे हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर के हिस्से के रूप में तैयार किया गया है.

इस रेलवे लाइन की सहायता से मारुति साल भर में अपनी 4.5 लाख गाड़ियों को गंतव्य तक पहुंचा सकेगी. इस परियोजना को संयुक्त उद्यम कंपनी हरियाणा आर्बिटल रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा चलाया जाएगा. मारुति ने भीतरी यार्ड के विकास में 127 करोड़ रुपया खर्च किया है. कंपनी 325 करोड़ रुपये खर्च करने की जिम्मेदारी ली है. इस पूरी परियोजना में 452 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं.

मारुति के भीतर 46 एकड़ में फैली रेलवे साइडिंग पूरी तरह विद्युतीकृत कॉरिडोर है. कंपनी में रेलवे ट्रैक की लंबाई 8.2 किमी है. 126 किमी लंबा एचओआरसी सोनीपत को खरखौंदा, पातली, मानेसर और सोहना के रास्ते पलवल को जोड़ता है. फिलहाल 5.7 किमी का ट्रैक से पातली रेलवे स्टेशन को मानेसर के प्लांट से जोड़ा गया है.

ट्रेनों में 1200 से ज्यादा जनरल कोच बढ़ाए गए

इस मौके पर मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पिछले एक साल में जनरल के 1200 से ज्यादा कोच बढ़ाए गए हैं. पैसेंजर गाड़ियों को सुविधा संपन्न किए जाने का एक नया फैसला किया गया है. इसके तहत कम दूरी के लिए 100 मेन लाइन ईएमयू बनाई जाएगी. नई मेन लाइन ईएमयू 16 और 20 कोच की बनाई जाएगी. इससे कम दूरी के यात्रियों को लाभ होगा.

इसके लिए तेलंगाना के वारंगल में एक नई फैक्ट्री बनाई गई है. 50 नई नमो भारत ट्रेन शुरू की जाएगी.इस तरह 150 नई पैंसजर गाड़ियों से लोगों को सुविधाएं मिलेगी. उन्होंने कहा कि 130 अमृत भारत स्टेशन तैयार किए जा रहे हैं.


ये भी पढ़ें: मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं ने 50 लाख से ज्‍यादा असंगठित श्रमिकों को सशक्त बनाया, ऐसे प्रदान की सहायता


-भारत एक्सप्रेस

कोमल शर्मा, वरिष्ठ संवाददाता

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

29 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago