देश

AKTU: एकेटीयू के स्टूडेंट्स का कमाल, बनाया अनोखा रोबोट, अंगुलियों के इशारों पर करेगा घर का सारा काम, देखें वीडियो

AKTU: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) तकनीकी के क्षेत्र में प्रतिदिन नए-नए प्रयोग करता जा रहा है और आम लोगों के हित के लिए कुछ न कुछ नया करने की कोशिश कर रहा है. इसी क्रम में विश्वविद्यालय स्थित सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज में कंटोलिंग मल्टीपल रोबोट (robot) यूजिंग हैंड जेस्चर बनाया जा रहा है. इसमें दोनों हाथों की अंगुलियों से रोबोट को निर्देश दिया जा सकेगा. रोबोट न केवल अंगुलियों के इशारे पर मूव करेंगे बल्कि विभिन्न कामों को भी अंजाम देंगे. इस तकनीक का सबसे ज्यादा फायदा दिव्यांगों को होगा. फिलहाल इस तकनीक का शोध पत्र प्रकाशित होने वाला है और जल्द ही यह बाजार में उचित दामों पर उपलब्ध होगा.

दाहिने हाथ से चयन बायें से निर्देश

जानकारी के मुताबिक, सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनुज शर्मा के नेतृत्व में पीएचडी स्कॉलर अभिषेक कौशल, एमटेक छात्र आनंद यादव और सूरज चौरसिया व बीटेक छात्र कृष्णा गुप्ता ने इस तकनीक पर काम किया है. डॉ. अनुज शर्मा ने बताया कि यह तकनीक कंप्यूटर विजन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तैयार की गयी है. इसमें दाहिने हाथ की अंगुलियों से यदि एक से अधिक रोबोट रहेंगे तो उन्हें चयनित किया जाएगा. यानी, अंगूठे पर जिस रोबोट की जानकारी दर्ज रहेगी वह ऑन हो जाएगा. इसी तरह अन्य अंगुलियों पर भी रोबोट काम करेंगे. वहीं, बायें हाथ की अंगुलियों से रोबोट को दिशा निर्देश दिया जा सकेगा. डॉ. अनुज शर्मा ने बताया कि डेस्कटॉप या लैपटॉप के स्क्रीन पर अंगुलियों के इशारे से रोबोट को दिशा-निर्देश दिया जा सकता है. रोबोट कंप्यूटर से कनेक्ट रहेंगे.

दिव्यांगों और बुजुर्गों की करेगा मदद

डॉ. अनुज शर्मा ने बताया कि कंटोलिंग मल्टीपल रोबोट यूजिंग हैंड जेस्चर तकनीकी से सबसे ज्यादा फायदा दिव्यांगों और बुजुर्गों को होगा. घर में अकेले रहने वाले दिव्यांगों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है. चलने फिरने में असमर्थ होने की वजह से उन्हें कोई सामान लेने में परेशानी होती है. ऐसे में यह रोबोट उनके हाथों के इशारे से कमरे में काम संपादित करेंगे.

ये भी पढ़ें: Shri Krishna Janmabhoomi: रामनवमी के मौके पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर कोर्ट का बड़ा फैसला, ईदगाह परिसर का कराया जाएगा अमीन सर्वे, 17 अप्रैल तक मांगी रिपोर्ट

पंखे -एसी और लाइट को भी किया जा सकेगा कंट्रोल

इस रोबोट के अलावा घर में लगे एसी, पंखे, लाइट और टीबी को भी स्विच या रिमोट की बजाय हाथो से दिशा निर्देश दिया जा सकेगा. पीएचडी स्कॉलर अभिषेक कौशल ने बताया कि बल्ब की रोशनी कम ज्यादा करने से लेकर टीवी का वॉल्यूम बढ़ाने और घटाने व पंखा एसी कम तेज करने का काम भी हाथों की अंगुलियों से आने वाले दिनों में किया जा सकेगा. उन्होंने बताया कि इस पर भी काम कर रहे हैं. अर्थात आने वाले दिनों में इस रोबोट के माध्यम से घर के तमाम काम-काज भी किए जा सकेंगे.
-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

5 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

5 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

6 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 hours ago