मनोरंजन

Akanksha Dubey: “समर सिंह और उसके भाई को फासी हो”, भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मां ने योगी सरकार से लगाई गुहार

Akanksha Dubey Death Case: भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे (Bhojpuri Film Actress Akanksha Dubey) के निधन के बाद फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह बुधवार को उनके गमगीन परिवार से मिलने पहुंचीं. अक्षरा सिंह ने परिवार को सांत्वना देते हुए सभी से आकांक्षा की मदद करने का आग्रह किया. उधर, मृतक एक्ट्रेस आकांक्षा की मां ने कहा कि मैं सीएम योगी से आंच फैलाकर अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग कर रही हूं. उन्होंने कहा कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती, उसकी हत्या की गई है. मृतक अभिनेत्री आकांक्षा की मां ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है. एक्ट्रेस की मां ने समर सिंह को फांसी देने की मांग सरकार से की है.

समर सिंह और संजय सिंह को फांसी की सजा होनी चाहिए

एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘मैं योगी सरकार से यही चाहती हूं कि मेरी बेटी को न्याय दिलावाए. समर सिंह और संजय सिंह को फांसी की सजा होनी चाहिए. मेरी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती. संजय सिंह और समर सिंह ने मिलकर उसे मारा है. पहले भी वो बताती थी कि समर उसे बहुत टॉर्चर करता था.

ये भी पढ़ें- अजय देवगन की Bholaa की स्क्रीनिंग पर काजोल ने जमकर बजाई ताली, कहा- ‘ये है फुल पैसा वसूल फिल्म’

अक्षरा सिंह परिवार को सांत्वना देने पहुंची

अभिनेत्री अक्षरा सिंह आकांक्षा दुबे के परिवार को सांत्वना देने भदोही जिले के बरदहन गांव स्थित उनके पैतृक घर पहुंची जहां उन्होंने आकांक्षा की मां और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की. अक्षरा सिंह ने इस मौके पर कहा कि सभी को आकांक्षा की मदद करनी चाहिए.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लगाई गुहार

Dimple Yadav

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

5 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

6 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

6 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

6 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

6 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

7 hours ago