देश

Auraiya: शबनम ने थामा नितिन का हाथ, थाने के मंदिर में लिए सात फेरे, पिता हाथ जोड़े करता रहा बेटी से मिन्नत

Auraiya: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी के साथ थाने के मंदिर में सात फेरे ले लिए और पिता पास ही खड़ा बेटी को शादी करने से हाथ जोड़कर रोकता रहा, लेकिन बेटी नहीं मानी और पूरे हिंदू रीति-रिवाज के साथ उसने मंदिर में हवन कुंड के सामने विधि-विधान से विवाह किया और प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा और कुछ ही क्षण में दोनों पति-पत्नी बन गए. सबसे चौंका देने वाली बात ये है कि, इस बारे में न किसी ने कोई विवाद किया और न ही चीख-पुकार मची.

यह मामला औरैया जिले के दिबियापुर थाने के अंदर बने मंदिर से सामने आया है. दिबियापुर कस्बे के संजय नगर में शबनम और नितिन रहते हैं दोनों पिछले कई सालों से एक दूसरे को जानते थे और प्रेम करते थे. धीरे-धीरे दोनों को लगा कि दोनों एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकेंगे और उनको शादी कर लेनी चाहिए. इसी के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया. हालांकि दोनों की बिरादरी अलग-अलग थी, लेकिन दोनों ने ही अपनी खुशी के लिए परिवार वालों की चिंता किए बगैर शादी करने का फैसला लिया. हालांकि युवती के घर वाले इस शादी के खिलाफ थे लेकिन शबनम और नितिन ने फैसला लिया और फिर दोनों थाने के मंदिर में पहुंच गए और पंडित को बुलाकर पूरे विधि-विधान से शादी कर ली. तो वहीं जैसे ही इसकी जानकारी युवती के पिता को हुई, वह भाग कर थाने पहुंचे और बेटी के सामने हाथ जोड़कर शादी करने से मना करते रहे लेकिन वह नहीं मानी और प्रेमी के साथ विवाह कर लिया.

ये भी पढ़ें- Maharajganj: दलित लड़की से रेप के मामले में फरार राही मासूम रजा के लिए जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, संपत्तियों पर चलेगा बुलडोजर!

पुलिस को नहीं लगी खबर

इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये सामने आ रही है कि, थाने के अंदर बने मंदिर में ही शादी चलती रही लेकिन पुलिस को इसकी खबर ही नहीं लगी. क्योंकि शादी के वक्त कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था. वहीं शबनम यादव ने बताया कि उसके पिता इस शादी के खिलाफ थे. इसलिए शादी मंदिर में की है. वहीं इस पूरे मामले को लेकर दिबियापुर थाने के सब इस्पेक्टर देवेंद्र ने मीडिया को बताया कि, दोनों बालिग हैं और दोनों ने थाने में आकर पहले ही अपनी शादी की बात बता दी थी और ये भी बताया था कि, घर वाले राजी नहीं हैं.

दो साल से दोनों करते थे प्रेम

सब इंस्पेक्टर ने आगे जानकारी दी कि, दोनों पिछले दो सालों से एक दूसरे से प्रेम करते हैं. उन्होंने बताया कि थाने परिसर के मंदिर में हुई शादी में पिता ने कोई खलल नहीं डाली इसलिए पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की. तो वहीं शादी के दौरान पुलिस क्यों नहीं मौजूद रही के सवाल पर सब इंस्पेक्टर ने कहा कि, अक्सर लोग मंदिर में बैठने आ जाते हैं, क्योंकि रेलवे स्टेशन है और कंस्ट्रेशन का काम भी चल रहा है तो इस बात का ध्यान नहीं दिया गया कि शादी हो रही है. चूंकि कोई विवाद या हंगामा नहीं हुआ तो पुलिस नहीं पहुंची.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

18 minutes ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

21 minutes ago

देवरिया में खाकी को महिलाओं ने घेरा, 15 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम से झड़प

देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…

24 minutes ago

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

51 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

54 minutes ago