देश

Ambikapur Tiranga Controversy: अस्पताल में फर्श पर पड़ा तिरंगा, झाड़ू लगाते वीडियो से मचा बवाल

Ambikapur Tiranga Controversy: स्वतंत्रता दिवस पर जब पूरा देश तिरंगे की शान में रंगा नजर आया, उसी दौरान छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से सामने आए एक वीडियो ने लोगों को नाराज कर दिया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक अस्पताल का सफाईकर्मी फर्श पर पड़े भारतीय तिरंगे के पास सफाई करता दिखाई दे रहा है. आरोप है कि सफाई के दौरान झाड़ू तिरंगे के ऊपर से भी गुजरी. वीडियो सामने आने के बाद राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को लेकर लोगों में तीखी नाराजगी देखने को मिली है.

फर्श पर पड़ा था तिरंगा, उठाने की जगह बनी सफाई?

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो अंबिकापुर के एक अस्पताल का है. अस्पताल में मौजूद मरीजों के कुछ परिजनों की नजर फर्श पर पड़े तिरंगे पर पड़ी. उन्होंने कथित तौर पर सफाईकर्मी से झंडे को सम्मानपूर्वक उठाने के लिए कहा. हालांकि, आरोप है कि इसके बाद भी तिरंगे को वहां से हटाने के दौरान झाड़ू का इस्तेमाल किया गया.
इसी दौरान किसी व्यक्ति ने पूरी घटना को कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया. बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया और लोगों ने अस्पताल की व्यवस्था तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति संवेदनशीलता पर सवाल उठाने शुरू कर दिए.

‘तिरंगा सिर्फ कपड़ा नहीं, देश की पहचान है’

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी. कई यूजर्स ने सवाल किया कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर तिरंगा फर्श तक कैसे पहुंचा और समय रहते उसे सम्मानपूर्वक क्यों नहीं उठाया गया. एक यूजर ने नाराजगी जताते हुए लिखा, “केवल दिखावे के देशभक्त हैं ये लोग.” वहीं एक अन्य यूजर ने मामले में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की.

तिरंगे के सम्मान को लेकर हैं स्पष्ट नियम

भारत का राष्ट्रीय ध्वज देश की आन, बान और शान का प्रतीक है. फ्लैग कोड ऑफ इंडिया, 2002 के तहत तिरंगे को सम्मानपूर्वक रखने और प्रदर्शित करने के नियम निर्धारित हैं. राष्ट्रीय ध्वज को जमीन या फर्श को छूने से बचाना चाहिए और उसकी गरिमा बनाए रखना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: सुबह-सुबह बंगाल में मचा हड़कंप: फंदे से लटके मिले ममता के करीबी और पूर्व डिप्टी स्पीकर

वायरल वीडियो को लेकर शिकायत पुलिस तक पहुंचने की बात सामने आई है. फिलहाल लोगों की नजर प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन के अगले कदम पर है. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सामने आया यह मामला एक बार फिर याद दिलाता है कि देशभक्ति केवल तिरंगा लगाने तक सीमित नहीं, बल्कि उसके सम्मान की जिम्मेदारी निभाने में भी है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

बद्रीनाथ पर मंडराया बर्फीले कहर का साया, 58.9 लाख घन मीटर बर्फ से तबाही की आशंका, वैज्ञानिकों की बड़ी चेतावनी

बद्रीनाथ धाम के ऊपर मौजूद तीन हैंगिंग ग्लेशियरों को लेकर वैज्ञानिकों ने गंभीर चेतावनी दी…

1 minute ago

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…

19 minutes ago

हाथ में नहीं टिकता पैसा? नरक चतुर्दशी और दिवाली की रात करें ये सरल शास्त्रीय उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…

34 minutes ago

9 नवंबर को 1,024 करोड़ की सौगात, 1,200 परिवारों को मिलेंगे घर; कांकरिया में दौड़ेंगी नई टॉय ट्रेन

Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…

42 minutes ago

VRINDAVAN: श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए नई व्यवस्था, दिवाली और कार्तिक मास में सुलभ दर्शन की तैयारी

Banke Bihari Temple: दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी…

49 minutes ago

दिवाली-छठ पर योगी सरकार अलर्ट, यूपी के सभी मेडिकल कॉलेजों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा; लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

दीपावली और छठ पूजा के दौरान हादसों और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए योगी…

52 minutes ago