देश

मथुरा में यमराज बनकर दौड़ा बेकाबू डंपर, 6 साल की मासूम समेत 3 को रौंदा; VIDEO देख कांप जाएगी रूह

Mathura Dumper Accident: धर्मनगरी मथुरा के औरंगाबाद इलाके में रविवार की सुबह उस वक्त चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार बेकाबू डंपर ने बाजार में खरीदारी कर रहे लोगों को बेदर्दी से रौंद डाला. इस रोंगटे खड़े कर देने वाले दर्दनाक हादसे में 20 साल के एक नौजवान प्रशांत और एक 6 साल की मासूम बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

वहीं, अपने बेटे के साथ सामान खरीदने निकली मां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिन्हें इलाज के लिए मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद ड्राइवर डंपर छोड़कर फरार हो गया, जिसके बाद मौके पर उमड़ी भारी भीड़ ने सड़क पर जमकर हंगामा किया.

पलक झपकते ही छिन गई युवक की जान(Mathura Dumper Accident)

मथुरा के औरंगाबाद की श्रीजी कॉलोनी के रहने वाले 20 वर्षीय प्रशांत चौधरी रविवार सुबह करीब 8 बजे अपनी मां गीता देवी के साथ रोजमर्रा का जरूरी सामान खरीदने बाजार गए थे. उन्होंने एक दुकान पर अपनी बाइक रोकी ही थी कि तभी काल बनकर आए एक तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी.

बता दें कि डंपर की रफ्तार इतनी तेज थी कि प्रशांत को संभलने तक का मौका नहीं मिला और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसकी मां सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं.

6 साल की मासूम बच्ची भी आई चपेट में

डंपर का कहर सिर्फ प्रशांत और उसकी मां तक ही सीमित नहीं रहा. उसी समय बाजार में मौजूद औरंगाबाद निवासी एक 6 साल की मासूम बच्ची भी इस बेकाबू डंपर की चपेट में आ गई. टक्कर इतनी भीषण और खौफनाक थी कि बच्ची की भी मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई. सुबह-सुबह हुए इस खूनी हादसे को देखकर बाजार में मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए और चारों तरफ चीख-पुकार व अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया.

डंपर छोड़कर मौके से भागा ड्राइवर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोगों को कुचलने के बाद डंपर ड्राइवर अपनी गाड़ी को वहीं सड़क पर छोड़कर भीड़ का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय निवासियों ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी और गंभीर रूप से घायल गीता देवी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया.

वहीं मौके पर पहुंची सिविल लाइन चौकी पुलिस ने स्थिति को संभाला और घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: सुबह-सुबह बंगाल में मचा हड़कंप: फंदे से लटके मिले ममता के करीबी और पूर्व डिप्टी स्पीकर

सड़क पर जमा हुई भारी भीड़

हादसे में नवयुवक और मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत की खबर फैलते ही घटनास्थल पर सैकड़ों स्थानीय लोगों और परिजनों की भारी भीड़ जमा हो गई. गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगाने की कोशिश की और आरोपी ड्राइवर की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की.

सूचना मिलते ही सिविल लाइन चौकी प्रभारी मोनू कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. पुलिस ने आरोपी के डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है और फरार ड्राइवर की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है.

-भारत एक्सपेस 

 

Rohit Agrawal

Recent Posts

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

1 minute ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

14 minutes ago

नमाज वाले खास हरे रेल डिब्बे! भारत में किसके हो रहे हैं तैयार? जानें 915 करोड़ की डील

Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…

40 minutes ago

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

47 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

57 minutes ago