फोटो (@BJP4India)
महाराष्ट्र और झारखंड में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आ गए हैं. झारखंड में इंडिया ब्लॉक ने जीत दर्ज की है, जबकि महाराष्ट्र में बीजेपी समर्थित महायुति ने प्रचंड जीत दर्ज की है. इन दोनों राज्यों में आए चुनावी नतीजों के बाद, एक बार फिर से कांग्रेस और उसके सहयोगी दल ईवीएम को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं.
इंडिया ब्लॉक की ओर से उठाए जा रहे सवालों के बीच बीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर कांग्रेस को घेरा है. बीजेपी ने अपनी पोस्ट में कुछ तस्वीरों के साथ लिखा है कि, ” मीठा-मीठा गप-गप, कड़वा-कड़वा थू-थू. हारे तो EVM का रोना शुरू और जीते तो जीत कांग्रेस की…EVM नहीं, कांग्रेस की नीयत ही खराब है!”
बीजेपी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए लिखा है कि “कांग्रेस जहां भी चुनाव हारती है, वहां पर ईवीएम पर हार का ठीकरा फोड़ने लगती है, लेकिन जहां पर उसे जीत मिलती है, उसे पार्टी और राहुल-प्रियंका गांधी की मेहनत का नतीजा बताती फिरती है. इसलिए EVM नहीं, कांग्रेस की नीयत खराब है.”
यह भी पढ़ें- ‘कश्मीर नहीं, व्यापार पर चर्चा कीजिए’…बेलारूस के राष्ट्रपति ने शहबाज शरीफ को दिया करारा झटका, बंद हो गई बोलती
-भारत एक्सप्रेस
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय 'राज्योत्सव' के समापन समारोह में शामिल…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बहुप्रतीक्षित पुणे मेट्रो लाइन-3 (मान-हिंजवडी से…
US Attack On Iran: अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर एक बड़ा सैन्य हमला…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा…
Aaj Ka Panchang 3 November 2026: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है और…
Aaj Ka Rashifal 3 November 2026: 3 नवंबर 2026 का राशिफल: मिथुन राशि वालों के…