देश

आजादी के बाद से गुजरात का औद्योगिक विकास बेमिसाल, अमित शाह ने बताया 15000 करोड़ के निवेश का पूरा प्लान

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि गुजरात ने आजादी के समय से ही देश के औद्योगिक विकास में बहुत बड़ा योगदान दिया है. प्रधानमंत्री मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने इसे एक व्यवस्थित स्वरूप प्रदान किया. अमित शाह ने कहा कि औद्योगिक विकास, आधारभूत संरचनाओं, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, उद्यमिता आधारित विकास मॉडल में वैश्विक पहचान बनाने में गुजरात की 2002 से 2026 तक की यात्रा बेहद अहम रही है. इंडस्ट्री क्षेत्र में गुजरात जैसा सुव्यवस्थित विकास अन्य जगहों पर कम देखने को मिलता है. इसका मूल कारण यह है कि गुजराती समाज ने परंपरा से ही उद्यमशीलता और साहसिकता के गुणों को अपनाया है.

उभरते क्षेत्रों में भारत की भूमिका

अमित शाह ने कहा कि भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, क्वांटम कंप्यूटिंग और सेमीकंडक्टर जैसे उभरते क्षेत्रों में खुद को एक संस्थापक राष्ट्र के तौर पर खुद को स्थापित कर रहा है. उन्होंने अहमदाबाद में रविवार को गुजरात के पहले एसईजेड आईटी पार्क ‘मिलियन माइंड्स टेक सिटी’ के लॉन्च के मौके पर यह बात कही. त्रागड़ में इस प्रोजेक्ट के पहले चरण के उद्घाटन के मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश कई क्षेत्रों में पीछे रहने की स्थिति से आगे बढ़कर अब उन तकनीकों में अपनी मज़बूत मौजूदगी बना रहा है, जिनसे अगले 25 सालों में वैश्विक अर्थव्यवस्था को आकार मिलने की उम्मीद है.

भविष्य की अर्थव्यवस्था और तकनीकी ढांचा

उन्होंने कहा कि एआई और डीप टेक ही भविष्य की अर्थव्यवस्था हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत आज दुनिया के सभी उभरते क्षेत्रों में एक संस्थापक राष्ट्र बन गया है. एक समय था जब हम कई क्षेत्रों में काफी पीछे रह गए थे लेकिन आज भारत उन सभी क्षेत्रों में अपनी मज़बूत मौजूदगी बना रहा है जो दुनिया की अर्थव्यवस्था को आकार देंगे.

गृहमंत्री ने कहा कि रोबोटिक्स, क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर, ऑटोनॉमस सिस्टम, साइबर सुरक्षा, रक्षा तकनीक और अंतरिक्ष तकनीक जैसे क्षेत्रों के लिए अत्यधिक कुशल युवाओं के एक बड़े समूह और आधुनिक बुनियादी ढांचे की जरूरत होगी. बुद्धिमत्ता तो पहले से ही मौजूद है, हमें उन्हें जगह, माहौल और सहयोग भी देना होगा और साथ ही यह भी जोड़ा कि ‘मिलियन माइंड्स टेक सिटी’ जैसे टेक्नोलॉजी पार्क इस तरह का इकोसिस्टम बनाने में मदद करेंगे.

निवेश और रोजगार के अवसर

उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट का पहला चरण लगभग 1,100 करोड़ रुपये की लागत से 13.5 लाख वर्ग फुट जमीन पर विकसित किया जा रहा है, और यह 9,000 उच्च-कुशल पेशेवरों के लिए काम करने की जगह उपलब्ध कराएगा. इस पूरे सात-चरण वाले प्रोजेक्ट से अगले पांच सालों में लगभग 15,000 करोड़ रुपये का निवेश आने और 63,000 से ज़्यादा उच्च-मूल्य वाली नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: ‘मुलायम हमदर्द थे, अखिलेश…’ मुस्लिम जमात की अपील- सपा को छोड़ नया विकल्प तलाशें मुसलमान

अमित शाह ने कहा कि पिछले कुछ सालों में टेक्नोलॉजी पार्क और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स पर बढ़ते ज़ोर के साथ गुजरात की आर्थिक गतिविधियों में एक बड़ा बदलाव आ रहा है. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि वैश्विक बदलावों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए भारत को शहरी नियोजन और बुनियादी ढांचे के विकास में कुशल नेतृत्व और आधुनिक सोच की जरूरत है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

यूपी में सरकार बनने पर हर गरीब को 20 लाख रुपये, चंद्रशेखर का बयान वायरल; जानें सच

नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के नाम से सोशल मीडिया…

7 minutes ago

‘कमल का फूल होगा सीएम पद का चेहरा’ केशव प्रसाद मौर्य के इस बयान से गरमाई यूपी की राजनीति

Keshav Prasad Maurya: जालौन के उरई पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा-कांग्रेस गठबंधन…

7 minutes ago

अखिलेश यादव ने गठबंधन पर खोले पत्ते, बोले- सीट बंटवारे में जरूरी समझौते को तैयार

SP Congress Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन…

18 minutes ago

मकान का कब्जा दिलाने के लिए कोर्ट के बेलिफ ने मांगे 70 हजार, ACB ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा

Palwal Court Bailiff Arrested: पलवल जिला न्यायालय में तैनात बेलिफ श्याम सुंदर को ACB ने…

32 minutes ago

Sonu Nigam ने मुंबई में खरीदी ₹31.47 करोड़ की प्रॉपर्टी, एक महीने पहले भी की थी ₹17 करोड़ की डील; जानिए कितनी है नेटवर्थ

Sonu Nigam Property Investment: बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने मुंबई के सांताक्रूज वेस्ट में 31.47…

46 minutes ago

पंजाब में फिर साथ आएगी भाजपा और अकाली दल की जोड़ी, गठबंधन पर पीएम मोदी ने जताई खुशी

भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर से गठबंधन होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र…

47 minutes ago