Amit Shah North-East Mission: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज (शुक्रवार) से असम और त्रिपुरा के दो दिवसीय अहम दौरे पर हैं. उनका यह दौरा राष्ट्रीय सुरक्षा, सीमावर्ती विकास और आगामी राजनीतिक रणनीतियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. अपने इस व्यस्त कार्यक्रम के दौरान शाह भारत-बांग्लादेश सीमा (Indo-Bangla Border) का निरीक्षण करेंगे, त्रिपुरा में राजभाषा सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे और गुवाहाटी में पहली बार आयोजित हो रही CRPF की ऐतिहासिक राष्ट्रीय परेड में शामिल होंगे.
गृह मंत्री Amit Shah के आज के कार्यक्रम तीन प्रमुख हिस्सों में बंटे हैं. सुबह 10:30 बजे अमित शाह भारत-बांग्लादेश सीमा के पास कटिगोरा क्षेत्र के नतनपुर गांव पहुंचेंगे. यहां वे अवैध अप्रवासन और सीमा पार अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और फेंसिंग (बाड़बंदी) के काम की व्यक्तिगत रूप से समीक्षा करेंगे.
सुबह 11:00 बजे बॉर्डर निरीक्षण के बाद वे बराक घाटी स्थित सिलचर के नथनपुर जाएंगे. यहां से शाह सीमावर्ती गांवों के विकास के लिए महत्वाकांक्षी ‘जीवंत ग्राम कार्यक्रम’ (Vibrant Villages Programme – VVP) के दूसरे चरण का आधिकारिक रूप से शुभारंभ करेंगे. दोपहर 2:15 बजे असम के बाद शाह त्रिपुरा पहुंचेंगे. वे अगरतला के इंटरनेशनल इंडोर एग्जिबिशन सेंटर में ‘पूर्व, पूर्वोत्तर एवं उत्तर क्षेत्रों के संयुक्त क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन’ की अध्यक्षता करेंगे.
CRPF स्थापना दिवस पर शनिवार को अमित शाह गुवाहाटी के सरुसजाई स्टेडियम में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 87वें वार्षिक स्थापना दिवस परेड में शामिल होंगे. यह इतिहास में पहली बार है जब CRPF पूर्वोत्तर भारत में अपनी राष्ट्रीय वर्षगांठ परेड आयोजित कर रही है. इस भव्य परेड में अत्याधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया जाएगा. साथ ही, कश्मीर में आतंकवाद और छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ CRPF के सफल अभियानों पर खास प्रस्तुतियां दी जाएंगी.
ये भी पढ़ें: अमित शाह असम में लॉन्च करेंगे ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-II’, जानें क्या है यह योजना?
मिशन चुनाव के मद्देनजर आधिकारिक कार्यक्रमों के अलावा अमित शाह असम में पार्टी नेताओं के साथ उच्च स्तरीय बैठकें (High-Level Meetings) करेंगे. इसमें विकास कार्यों की उपलब्धियों की समीक्षा और आगामी चुनावों के लिए बीजेपी की रणनीति पर गहन मंथन किया जाएगा.
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…