देश

“भ्रष्टाचारियों के किंगपिन हैं शरद पवार”, अमित शाह का करारा हमला, बोले- औरंगजेब फैन क्लब के नेता हैं उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र के पुणे में भाजपा अधिवेशन को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शरद पवार को ‘भ्रष्टाचार का सरगना’ और उद्धव ठाकरे को ‘औरंगजेब फैन क्लब का नेता’ बताया. उन्होंने कहा, ‘उद्धव ठाकरे पीएफआई का समर्थन करने वालों की गोद में बैठे हैं. आप उन लोगों के साथ बैठे हैं, जिन्होंने याकूब मेमन को रिहा करने की अपील की थी. उद्धव ठाकरे आप उन लोगों की गोद में बैठे हैं, जिन्होंने जाकिर नाइक को ‘शांति का दूत’ कहा था. क्या औरंगजेब फैन क्लब देश को सुरक्षित कर सकता है? केवल भारतीय जनता पार्टी ही देश और महाराष्ट्र को सुरक्षित रख सकती है.’

“भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा सरगना शरद पवार हैं”

अमित शाह ने कहा, अगर भारतीय राजनीति में भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा ‘सरगना’ कोई है तो वह शरद पवार हैं. इस बारे में मेरे मन में कोई भ्रम नहीं है. मैं खुले तौर पर कह रहा हूं कि पवार ने देश में भ्रष्टाचार को संस्थागत बना दिया.” उन्होंने पवार पर आरोप लगाया कि जब वह सत्ता में थे तो उन्होंने देश और महाराष्ट्र के कल्याण के लिए कुछ नहीं किया. ऐसे लोगों की इस बार महाराष्ट्र की जनता विधानसभा चुनाव में सबक सिखाएगी और भाजपा नीत गठबंधन महाराष्ट्र में भारी जीत हासिल करेगी.

विपक्ष ने देश में भ्रांति फैलाने का काम किया

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत के बाद राहुल गांधी का अहंकार चूर-चूर हो जाएगा. हम कड़ी मेहनत करेंगे और अपने लिए नए लक्ष्य तय करेंगे, महाराष्ट्र में भगवा फिर से लहराना चाहिए. विपक्ष ने देश में भ्रांति फैलाने का काम किया है. लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने एक झूठी कहानी गढ़ी है कि संविधान बदलने जा रहा है और आरक्षण खत्म हो जाएगा. अगर किसी ने आरक्षण को मजबूत किया है तो वह पीएम मोदी हैं, जिन्होंने पिछले 10 सालों में कई कड़े और बड़े कदम उठाए हैं.

यह भी पढ़ें- अविमुक्तेश्वरानंद को शंकराचार्य कहने पर भड़के गोविंदानंद सरस्वती, बोले- माफी मांगें प्रियंका गांधी

अमित शाह ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जब देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में भाजपा सत्ता में थी तो उसने मराठों को आरक्षण दिया था, लेकिन जब भी शरद पवार की सरकार सत्ता में आती है, तो मराठा कोटा गायब हो जाता है. मराठों के लिए आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए महायुति सरकार को सत्ता में आना चाहिए. साल 2014 में महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आया और मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया, तब राज्य में भाजपा सरकार थी. देवेंद्र फडणवीस हमारी पार्टी से मुख्यमंत्री थे. इसके बाद शरद पवार की सरकार आई और मराठा आरक्षण गायब हो गया. हम फिर से आए और आरक्षण देने का काम किया. अगर शरद पवार की सरकार आएगी तो आरक्षण फिर से हटा दिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

2 hours ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

2 hours ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

4 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

5 hours ago