आस्था

सावन में राशि के अनुसार इन चीजों से करें शिवजी का अभिषेक, हमेशा सहाय रहेंगे भोलेनाथ

Sawan 2024 Rudrabhishek According to Zodiac: भगवान शिव का प्रिय महीना सावन आज यानी 22 जुलाई शुरू हो चुका है जो 19 अगस्त तक चलेगा. इस दौरान 5 सोमवार पड़ेंगे. सावन मास में विधि-विधान से शिवजी की पूजा-अर्चना करने पर हर मनोकामना पूरी होती है. मनोकामना पूर्ति के लिए सावन मास में शिवलिंग पर जल समेत अन्य पूजन सामग्रियों से अभिषेक किया जाता है. ऐसे में राशि अनुसार, शिवजी का अभिषेक करने पर विशेष लाभ प्राप्त होगा. आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि के लोगों को सावन में किन चीजों से शिवजी का रुद्राभिषेक करना शुभ रहेगा.

मेष राशि

सावन मास में मेष राशि से जुड़े लोगों को शहद और शक्कर से शिवजी का अभिषेक करना शुभ रहेगा.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले घी, दूध या दही से शिवजी का अभिषेक करें.

मिथुन राशि

कच्चा दूध, बेलपत्र और लाल रंग के फूल से शिव जी का अभिषेक करें.

कर्क राशि

दूध से शिवजी का अभिषेक करें और उसके बाद शिवलिंग पर सफेद वस्त्र अर्पित करें.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को सावन में शिवलिंग पर गन्ने के रस या शहद से अभिषेक करना चाहिए.

कन्या राशि

शहद से शिवजी का अभिषेक करें और शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करें.

तुला राशि

गन्ने के रस से शिवलिंग पर अभिषेक करें. साथ ही शिवलिंग पर घी अर्पित करें.

वृश्चिक राशि

गंगाजल से शिवजी का अभिषेक करें और शिवजी धतूरे का फूल अर्पित करें.

धनु राशि

गंगाजल से शिवजी का अभिषेक करें और शिवलिंग पर चंदन और पीला फूल अर्पित करें.

मकर राशि

शिवलिंग पर गंगाजल से अभिषेक करें और बेलपत्र अर्पित करें.

कुंभ राशि

शिवलिंग पर शक्कर मिला हुआ दूध अर्पित करें. साथ ही बेलपत्र अर्पित करें.

मीन राशि

मीन राशि के लोगों को सावन मास के दौरान गंगाजल से शिवजी का अभिषेक करना चाहिए और शिवलिंग पर शहद और बेलपत्र चढ़ाना चाहिए.

रुद्राभिषेक के लिए शुभ समय

भगवान शिव का रुद्राभिषेक अभिजीत मुहूर्त के दौरान दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 55 मिनट के बीच किया जा सकता है. इसके अलावा रुद्राभिषेक के लिए दोपहर 12 बजकर 46 मिनट से 1 बजकर 10 मिनट तक का समय भी शिवजी के अभिषेक के लिए शुभ है.

यह भी पढ़ें: सावन के पहले सोमवार पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये खास चीज, सुख-समृद्धि और धन-दौलत में होगी वृद्धि

यह भी पढ़ें: सावन का पहला सोमवार आज, महिलाएं भूलकर भी ना करें ये 3 काम, भंग हो जाएगा व्रत

Dipesh Thakur

Recent Posts

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

8 minutes ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

13 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

27 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

30 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

53 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

56 minutes ago