Amit Shah
आज पूरा देश, खासकर पंजाब और हरियाणा, सुनहरी फसलों की महक और ढोल की थाप के साथ ‘बैसाखी’ का त्योहार मना रहा है. बैसाखी का ये दिन न केवल नई फसल के आने की खुशी है, बल्कि ये साहस, समर्पण और उमंग का भी प्रतीक है. इस पावन अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को बधाई देते हुए सभी के सुखद भविष्य की मंगलकामना की है. शाह ने अपने संदेश में बैसाखी को समृद्धि और ऊर्जा का संचार करने वाला पर्व बताया.
गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर अपनी शुभकामनाएं दी.
अमित शाह ने अफने पोस्ट में कहा, “सभी को बैसाखी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं. उत्साह और हर्षोल्लास का ये पर्व आपके जीवन में समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए एवं सुख, शांति और नई ऊर्जा का संचार हो, यह कामना करता हूं.”
देश के किसान अपनी मेहनत के फल यानी रबी की फसल को घर लाने की तैयारी में हैं. बैसाखी का सीधा नाता हमारी खेती-किसानी और मिट्टी से जुड़ा है. जब गेहूं की बालियां सुनहरी होकर झूमने लगती हैं, तो किसान का मन नाच उठता है.
बैसाखी का दिन भारतीय इतिहास में एक मील का पत्थर भी है. इसी दिन साल 1699 में सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी ने ‘खालसा पंथ’ की स्थापना की थी. ये दिन हमें जुल्म के खिलाफ आवाज उठाने और मानवता की रक्षा करने का सबक सिखाता है.
ये पर्व हमें सिखाता है कि मेहनत के बाद जो परिणाम मिलता है, उसका उत्सव साथ मिलकर मनाना चाहिए. देशभर के मंदिरों और गुरुद्वारों में आज श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. दिल्ली से लेकर अमृतसर तक, हर गली और मोहल्ला बैसाखी के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है.
ये भी पढ़ें: जलियांवाला बाग नरसंहार की बरसी: गृह मंत्री अमित शाह ने अमर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि
-भारत एक्सप्रेस
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…
भारतीय वायुसेना को नया चीफ मिल गया है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने CAS के…