देश

पाकिस्तानी हिंदुओं को मिली भारतीय नागरिकता, गृहमंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में इन्हें सौंपे प्रमाण-पत्र

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को नये नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के तहत यहां 188 पाकिस्तानी हिंदुओं को भारतीय नागरिकता प्रदान की. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है. पाकिस्तान से उत्पीड़न का सामना करने वाले शरणार्थी आज हमारे परिवार में शामिल हुए हैं. नरेंद्र मोदी सरकार ने सीएए पारित करके लाखों शरणार्थियों को न्याय और अधिकार दिया है.

नागरिकता पाने वाली मीरा बेन ने कहा, “मैं 15 साल पहले भारत आई थी. वहां मुस्लिम समुदाय के लोग मुझे परेशान करते थे. यहां आने के बाद मुझे जीने का मतलब समझ में आया है. आज मुझे अपना नागरिकता प्रमाणपत्र मिल गया है जिससे मुझे बहुत खुशी है.”

बरखा अरोड़ा ने कहा, “मैं पाकिस्तान से आई हूं. मैंने 11 साल भारत में बिताए हैं. पाकिस्तान में लड़कियों के लिए रहना सुरक्षित नहीं था. मुझे जो सुविधाएं यहां मिलती हैं, वे पाकिस्तान में नहीं मिलती थी. वहां चोरी-डकैती की समस्या ज्यादा थी. मुझे 15 दिन की प्रक्रिया में नागरिकता प्रमाणपत्र मिल गया. मुझे बहुत खुशी है.”

रवशी को भी आज भारत की नागरिकता मिली. उसने कहा, “मैं 1995 में भारत आया था. वहां मुस्लिम लोगों की वजह से काफी परेशानी थी. हम चार भाई थे. फिर हम चारों ने सीमा पार कर भारत आने का फैसला किया. यहां आने में कोई परेशानी नहीं हुई. आज मुझे नागरिकता प्रमाणपत्र मिल रहा है. इसके लिए मैं पीएम मोदी का शुक्रिया अदा करता हूं.”

संबोधन के दौरान कांग्रेस पर हमला करते हुए अमित शाह ने कहा कि उसके लंबे शासनकाल में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए लाखों हिंदू, सिख, जैन और बौद्ध शरणार्थियों को न्याय नहीं मिला. भारत का बंटवारा धर्म के आधार पर हुआ था. बंटवारे के समय हिंदुओं, जैन, बौद्ध और सिखों को भारतीय नागरिकता देने का वादा किया गया था. कुछ समय बाद कांग्रेस बंटवारे के समय शरणार्थियों से किए गए वादे को भूल गई. कांग्रेस के वोट बैंक और मुस्लिम तुष्टिकरण के कारण हिंदुओं को भारत में नागरिकता नहीं मिली.

ये भी पढ़ें- ‘मुझे झारखंड के CM पद से हटाकर गलत किया, अब सभी विकल्प खुले’, दिल्ली से चंपई ने दिया रांची को संदेश

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

कब जागेगा प्रशासन? उफनती नदी पार करने को मजबूर हुई गर्भवती महिला, झोली में डालकर ले गए परिजन

Dindori News: डिंडौरी में बुनियादी सुविधाओं के अभाव की बानगी देखने को मिली, जहां पुल…

9 minutes ago

न्यायपालिका पर टिप्पणी के बाद घिरे संजय राउत, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया बिना शर्त माफीनामा

अदालत के अपमान के मामले में घिरे शिवसेना सांसद संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट में…

19 minutes ago

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर फैसला रखा सुरक्षित

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर सुनवाई…

34 minutes ago

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: क्या रद्द होगी पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत? जानिए सीजेआई सूर्यकांत ने कोर्ट में क्या कहा

Supreme Court: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मजबूत शक…

36 minutes ago

डिजिटल अरेस्ट नहीं, ये सीधे ‘डिजिटल डकैती’ है… सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, आरोपियों को राहत देने से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए होने वाली ठगी को ‘डिजिटल डकैती’ करार देते…

43 minutes ago