केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय ‘महा-दौरे’ पर गुजरात पहुंच रहे हैं. उनका यह दौरा पूरी तरह से ‘एक्शन और विकास’ से भरपूर होने वाला है. बैक-टू-बैक हाई लेवल मीटिंग्स से लेकर सड़कों पर नई टैक्सी उतारने और सीधे जनता से जुड़ने तक, अमित शाह आज गांधीनगर से लेकर अहमदाबाद तक फुल ‘सुपरफास्ट’ फॉर्म में नजर आएंगे.
14 शहरों की तकदीर बदलेगी ‘भारत टैक्सी’
इस दौरे का सबसे बड़ा धमाका सुबह 11:15 बजे होगा. गांधीनगर के प्रतिष्ठित ‘महात्मा मंदिर कन्वेन्शन सेंटर’ में अमित शाह ‘भारत टैक्सी’ (Gujarat) प्रोजेक्ट का महा-शुभारंभ करेंगे. यह प्रोजेक्ट गुजरात के 14 शहरों में एक साथ शुरू किया जाएगा, जो राज्य के ट्रांसपोर्ट सिस्टम और आम जनता की सुविधाओं के लिए एक बड़ा गेम-चेंजर साबित होगा.
शाह का ‘सुपरफास्ट’ मिनट-टू-मिनट शेड्यूल
आज पूरे दिन गृह मंत्री सांस लेने की भी फुर्सत में नहीं होंगे. विकास से लेकर पर्यावरण तक, हर मुद्दे पर उनकी पैनी नजर रहेगी. देखिए उनका पावर-पैक शेड्यूल:
- सुबह 11:15 बजे: महात्मा मंदिर कन्वेन्शन सेंटर, गांधीनगर में ‘भारत टैक्सी’ (गुजरात) का भव्य शुभारंभ
- दोपहर 12:45 बजे: सर्किट हाउस, सेक्टर-20, गांधीनगर में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक
- शाम 5:15 बजे: सर्किट हाउस, शाहीबाग, अहमदाबाद में ‘हरियाली लोकसभा’ अभियान: सरकार के साथ समीक्षा बैठक
- शाम 6:00 बजे: सर्किट हाउस, शाहीबाग, अहमदाबाद में ‘हरियाली लोकसभा’ अभियान: संगठन के साथ समीक्षा बैठक
- शाम 7:00 बजे: स्वामीनारायण इंटरनेशनल स्कूल, अहमदाबाद में जनता-दरबार (रानीप एवं साबरमती वार्ड)
ये भी पढ़ें: 17 साल में पहली बार आयरलैंड के खिलाफ हारा भारत, टी20 सीरीज भी गंवाई; जानें हार की 5 बड़ी वजहें
अफसरों और संगठन के साथ ‘दिशा’ (DISHA) और ‘हरियाली लोकसभा’ की बैक-टू-बैक बैठकों के बाद, अमित शाह का यह तूफानी दौरा सीधे जनता के बीच पहुंचेगा. शाम 7 बजे साबरमती विधानसभा क्षेत्र के रानीप में ‘जनता-दरबार’ सजेगा. यहां गृह मंत्री सीधे आम लोगों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनेंगे. साफ है, अमित शाह का यह गुजरात दौरा सिर्फ योजनाओं के फीते काटने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्राउंड जीरो पर उतरकर विकास की रफ्तार चेक करने का सबसे बड़ा ‘मास्टरस्ट्रोक’ है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

