देश

‘टेक पार्क’ से लेकर ‘योग स्टूडियो’ तक… गुजरात में बैक-टू-बैक 9 बड़े उद्घाटन करेंगे अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के दो दिवसीय गुजरात दौरे का आज (17 मई) अंतिम और सबसे अहम दिन है. आज का दिन पूरी तरह से अहमदाबाद और गांधीनगर के विकास को समर्पित है. अपने ‘नॉन-स्टॉप’ शेड्यूल के तहत अमित शाह आईटी (IT) और इनोवेशन से लेकर, सहकारिता (डेयरी), स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे तक के 9 अलग-अलग मेगा-प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

मधुर डेयरी के 5 लाख लीटर वाले मेगा प्लांट की सौगात

आज के कार्यक्रमों में सबसे बड़ा आकर्षण ‘मधुर डेयरी’ का नया मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट है. सहकारिता मंत्री के रूप में अमित शाह दोपहर को चिलोड़ा के निकट दशेला गांव पहुंचेंगे. डेयरी के चेयरमैन डॉ. शंकर सिंह राणा के अनुसार, शाह गांधीनगर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी मंडली द्वारा संचालित 5 लाख लीटर क्षमता वाले इस नए प्लांट का उद्घाटन करेंगे. फीता काटने के बाद गृह मंत्री पूरे प्लांट का बारीकी से निरीक्षण करेंगे और फिर एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

युवाओं और तकनीक पर फोकस

दिन की शुरुआत युवाओं और इनोवेशन को बढ़ावा देने के साथ होगी. सुबह 10:30 बजे अमित शाह अहमदाबाद के त्रागड में गणेश हाउसिंग द्वारा बनाए गए शानदार “मिलियन माइंड्स टेक पार्क” (ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) का उद्घाटन करेंगे. इसके ठीक बाद गांधीनगर में स्थित प्रतिष्ठित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिज़ाइन (NID) के ‘इनोवेशन और इनक्यूबेशन सेंटर (IIC)’ का भी शुभारंभ किया जाएगा. आज के सभी कार्यक्रमों का मुख्य फोकस शहर की आम जनता की सुविधाओं को अपग्रेड करना है, जिसमें पार्क, जल वितरण, स्वास्थ्य और स्वच्छता शामिल हैं.

अमित शाह का आज का पूरा शेड्यूल

  1. सुबह 10:30: त्रागड (निरमा यूनिवर्सिटी के पीछे), अहमदाबाद में मिलियन माइंड्स टेक पार्क” व GCC कैंपस का उद्घाटन
  2. सुबह 11:45: NID (इन्फोसिटी के पास), गांधीनगर में NID के इनोवेशन और इनक्यूबेशन सेंटर (IIC) का उद्घाटन
  3. दोपहर 1:30: Ch-0 कॉर्नर, सेक्टर 1, गांधीनगर में गांधीनगर नगर निगम द्वारा नवनिर्मित बगीचे का उद्घाटन
  4. दोपहर 1:45: दशेला (चिलोडा हाईवे), गांधीनगर में मधुर डेयरी के 5 लाख लीटर क्षमता वाले नए प्लांट का उद्घाटन
  5. दोपहर 3:00: पेठापुर, गांधीनगर में पानी की टंकी और नर्मदा जल वितरण प्रणाली का उद्घाटन
  6. दोपहर 3:15: कोलवाडा, गांधीनगर में STP प्लांट का दौरा और वृक्षारोपण कार्यक्रम
  7. दोपहर 3:35: सहकार कॉलोनी (सेक्टर 25), गांधीनगर में नवनिर्मित योग स्टूडियो और पुस्तकालय का उद्घाटन
  8. दोपहर 3:50: मुख्य शॉपिंग सेंटर (सेक्टर 22), गांधीनगर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन
  9. शाम 4:00: टाउन हॉल (सेक्टर 17), गांधीनगर में विभिन्न विकास-उन्मुख कार्यक्रमों का शिलान्यास/उद्घाटन

ये भी पढ़ें: भोजशाला से हटा कमाल मौलाना मस्जिद का नाम, पूजा पर क्या है ASI का नया आदेश?

दिनभर शहर के अलग-अलग हिस्सों में जन-कल्याणकारी परियोजनाओं का शुभारंभ करने के बाद, अमित शाह का यह ‘मैराथन दौरा’ शाम 4 बजे गांधीनगर के सेक्टर 17 स्थित टाउन हॉल में संपन्न होगा. यहां वे मंच से गांधीनगर नगर निगम के कई अन्य विकास-उन्मुख कार्यक्रमों का एक साथ उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इस दौरे से गुजरात के बुनियादी ढांचे और सहकारिता मॉडल को एक बड़ी और तेज रफ्तार मिलने की उम्मीद है.
Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

Railway Alert: दिल्ली से घर जा रहे हैं? 14 नवंबर तक 6 बड़े स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट, जानें किसे मिलेगी छूट

Railway Alert: दीवाली और छठ को लेकर दिल्ली के 6 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म…

14 minutes ago

Scotch Rate Cut: व्हिस्की के शौकीनों की बल्ले-बल्ले! दिल्ली में इतने रुपये तक सस्ती हो सकती है स्कॉच

Scotch Rate: भारत-यूके ट्रेड डील के बाद दिल्ली में स्कॉच व्हिस्की करीब 7% सस्ती हो…

32 minutes ago

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान को दिया नया गौरव- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

48 minutes ago

राजनाथ सिंह का दौरा रद्द, भोपाल में जेपी नड्डा दिखाएंगे दम; 50 हजार लोगों के जुटने का अनुमान

Madhya Pradesh Politics: भोपाल में आज होने वाली बीजेपी की पदयात्रा में राजनाथ सिंह की…

1 hour ago

सेर्वोटेक रिन्यूएबल का भौकाल.. ! मुनाफे में 2366% की  छलांग, EV और सोलर सेक्टर में मचाया तहलका

सेर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड ने Q2 FY27 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन करते हुए कंसोलिडेटेड…

1 hour ago