Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘प्रकृति और प्रगति एक-दूसरे के पूरक’: नवा रायपुर में अमित शाह ने किया ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का शुभारंभ, पीपल का पौधा रोपकर दिया हरित संदेश

Amit Shah Peepal Van Viksit Bharat Sankalp Park Nava Raipur: गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में 15 एकड़ में फैले ‘विकसित भारत संकल्प पार्क (पीपल वन)’ का शुभारंभ किया. नवा रायपुर बनेगा देश की पहली ‘पीपल सिटी’.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों को समर्पित ‘विकसित भारत संकल्प पार्क (पीपल वन)’ का विधिवत शुभारंभ किया और स्वयं पीपल का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत राज्य सरकार के प्रमुख मंत्री व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे.

15 एकड़ में फैला ‘पीपल वन’, पर्यावरण संतुलन की अनूठी पहल

गृह मंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने यह सिद्ध करके दिखाया है कि प्रकृति और प्रगति एक-दूसरे के पूरक हैं. 15 एकड़ क्षेत्र में विकसित यह हरित पार्क 2,500 पीपल के पेड़ों और 500 से अधिक स्थानीय प्रजातियों के औषधीय व छायादार पौधों से आच्छादित है. पीपल का यह विशाल वन क्षेत्र जैव विविधता के संवर्धन और स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा.

नवा रायपुर को देश की पहली ‘पीपल सिटी’ बनाने का संकल्प

अमित शाह ने बताया कि नवा रायपुर को देश की पहली ‘पीपल सिटी’ के रूप में विकसित करने की महत्वाकांक्षी मुहिम वर्ष 2024 में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के साथ शुरू हुई थी. इसके तहत अब तक नवा रायपुर में 2 लाख से अधिक पीपल के पौधे लगाए जा चुके हैं और आने वाले समय में 5 लाख पीपल के पौधे लगाकर इसे दुनिया का सबसे बड़ा पर्यावरण-हितैषी आधुनिक शहर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

‘नक्सलवाद समाप्त, अब विकास के स्वर्णिम युग में छत्तीसगढ़’: राज्योत्सव में गरजे अमित शाह; राहुल गांधी को खुली चुनौती- ‘संसद चलने दें, स्पेशल सेशन में SIR पर चर्चा को तैयार’



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest