Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राम जन्मभूमि आंदोलन के मुख्य सूत्रधार रहे अशोक सिंहल की जयंती पर उन्हें याद करते हुए नमन किया. अमित शाह ने उनके जीवन, त्याग और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रति उनके योगदान को प्रेरणादायक बताया.
अमित शाह ने इंजीनियरिंग करियर छोड़कर संघ प्रचारक बने अशोक सिंहल के सादगीपूर्ण जीवन और वीएचपी में उनके दो दशक के नेतृत्व को याद किया. उन्होंने राम मंदिर आंदोलन, आपातकाल के विरोध और वैश्विक स्तर पर हिंदू समाज को एकजुट करने में सिंहल के ऐतिहासिक योगदान की सराहना की.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विश्व हिंदू परिषद (VHP) के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष और राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख शिल्पकार रहे दिवंगत अशोक सिंहल की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. अमित शाह ने उनके निस्वार्थ भाव, सादगी और राष्ट्र, संस्कृति व विचारधारा के प्रति उनके अटूट समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा की.
विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष, सादगी और धर्मनिष्ठा के प्रतीक श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की जयंती पर उन्हें नमन करता हूँ।
सभी सुखों का त्याग कर निःस्वार्थ भाव से राष्ट्र, संस्कृति और विचारधारा के प्रति जीवन समर्पित करने का जो आदर्श अशोक सिंघल जी ने स्थापित किया, वह… pic.twitter.com/NbxYYgSsnC
— Amit Shah (@AmitShah) September 27, 2026
अशोक सिंहल ने धातुकर्म (मेटलर्जिकल) इंजीनियर के रूप में अपने करियर को छोड़कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रचारक बनने का निर्णय लिया था. उन्होंने दो दशकों से अधिक समय तक विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्य किया. उन्हें 1984 की धर्म संसद, रथ यात्राओं, शिलान्यास समारोहों और अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए हिंदू समाज को एकजुट करने वाले प्रमुख रणनीतिकार के रूप में जाना जाता है.
गृह मंत्री ने 1975 के आपातकाल के दौरान अशोक सिंहल के कड़े विरोध और संघर्ष का भी जिक्र किया. इसके साथ ही, उन्होंने विश्व स्तर पर विश्व हिंदू परिषद के नेटवर्क को स्थापित करने और मजबूत करने में सिंहल की भूमिका को रेखांकित किया. भारत के सांस्कृतिक और धार्मिक पुनरुत्थान में उनका योगदान हमेशा अविस्मरणीय रहेगा.
-भारत एक्सप्रेस
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…
Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…
पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…
Ministers Guidelines: सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे नेताओं को मंत्री बनाने…
Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…