केंद्रीय मंत्री अमित शाह और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह.
Waqf Amendment Bill: लोकसभा से पारित होने के बाद राज्यसभा में भी वक्फ संशोधन विधेयक पर पक्ष और विपक्षी सांसदों के बीच जारी बहस के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस के दिग्विजय सिंह के बीच तीखी बहस देखने को मिली.
दरअसल, राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर हो रही चर्चा के दौरान भाजपा के सुधांशु त्रिवेदी अपनी बात रख रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा, “पहले मुस्लिम समाज के प्रतीक उस्ताद बिस्मिल्लाह खां, जारिक हुसैन, मजरूह सुल्तानपुरी, साहिर लुधियानवी, कैफी आजमी जैसे लोग थे. लेकिन आज मुस्लिम समाज का नेतृत्व मुख्तार अंसारी, इशरत जहां, याकूब मेनन, अतीक अहमद जैसे लोगों के साथ जोड़ा जाता है.”
सुधांशु त्रिवेदी के इस भाषण के बाद विपक्षी दलों के सांसदों ने आपत्ति जताई. कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा, “सुधांशु त्रिवेदी ने मुसलमानों को लेकर जो बात कही है, वह पूरी तरह से निंदनीय है.” दिग्विजय सिंह ने आगे कहा, “गुजरात में जो दंगे हुए थे, उनके जिम्मेदार कौन से लोग थे? गुजरात में जब दंगे हुए, तब अमित शाह वहां पर गृहमंत्री थे, उन्हें बताना चाहिए कि उनकी वहां पर क्या भूमिका थी?”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, “उन्हें मेरे नाम का ऐसा हौवा है कि सिर्फ मैं ही दिखाई पड़ता हूं. दंगे शुरू होने के 18 महीने बाद मैं गुजरात का गृह मंत्री बना था. जब दंगा हुआ था, तो मैं गृह मंत्री नहीं था.”
यह भी पढ़ें- Waqf Amendment Bill लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में भी पारित, जानें पक्ष-विपक्ष में कितने वोट पड़े
उल्लेखनीय है कि इससे पहले बुधवार को वक्फ संशोधन विधेयक को लोकसभा में पेश किया गया था. करीब 12 घंटे तक चली चर्चा के बाद मतविभाजन से देर रात दो बजे विधेयक को पारित करा लिया गया है. विधेयक के पक्ष में 288 और विरोध में 232 सांसदों ने वोट दिया.
-भारत एक्सप्रेस
UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…
Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…
Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…
हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…
UP MLC Election 2026: लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा ने सुशील कुमार पटेल को…
Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…