हुलिया बदलकर फरार हुआ खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह
Amritpal Singh: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. पंजाब पुलिस उसकी तलाश कर रही है. इस बीच, खबर आ रही है कि वह नेपाल में हो सकता है. इसको लेकर भारत ने नेपाल सरकार से अपील की है कि वह भगोड़े अमृतपाल सिंह को किसी तीसरे देश भागने की अनुमति न दे. भारत की तरफ से कहा गया है कि अगर वह भारतीय पासपोर्ट या किसी अन्य फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल करके भागने का प्रयास करता है, तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाए.
पीटीआई के मुताबिक, माना जा रहा है कि अमृतपाल नेपाल में छिपा है. दो दिन पहले यह जानकारी आई थी कि वह दिल्ली में हो सकता है और भेष बदलकर राष्ट्रीय राजधानी में दाखिल हुआ हो सकता है. ‘काठमांडू पोस्ट’ के मुताबिक, काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने वाणिज्य सेवा विभाग को भेजे पत्र में यहां की विभिन्न सरकारी एजेंसी से अनुरोध किया है कि यदि अमृतपाल नेपाल से भागने की कोशिश करता है, तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाए.
अखबार ने एक पत्र का हवाला देते हुए कहा कि खालिस्तानी समर्थक फिलहाल नेपाल में छिपा हुआ है. इस अखबार ने संबंधित पत्र की एक प्रति उसके पास होने का दावा किया है. अखबार ने कई स्रोतों का हवाला देते हुए कहा कि पत्र और सिंह के व्यक्तिगत विवरण को होटल से लेकर एयरलाइंस तक सभी संबंधित एजेंसी को भेज दिया गया है. माना जा रहा है कि अमृतपाल सिंह के पास अलग-अलग पहचान वाले कई पासपोर्ट हैं.
पंजाब पुलिस ने 18 मार्च को अमृतपाल के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी, तभी से वह फरार है. कट्टरपंथी अलगाववादी अमृतपाल ने पुलिस को भी चकमा दे दिया और पंजाब के जालंधर जिले में उसके काफिले को रोके जाने के बावजूद वह पुलिस के जाल से बच निकलने में कामयाब रहा. हालांकि, पुलिस ने उसके कई साथियों को गिरफ्तार कर लिया है. पंजाब पुलिस की कार्रवाई के बाद वह कुरुक्षेत्र में एक महिला के घर भी गया था, जिसको लेकर महिला ने कहा था कि वह अमृतपाल को नहीं पहचानती है.
टेरर फंडिंग मामले में 2019 से तिहाड़ जेल में बंद बारामूला सांसद राशिद इंजीनियर की…
SBI Credit Card Charges December 2026: SBI कार्ड 1 दिसंबर 2026 से क्रेडिट कार्ड के…
Colombo Security Conclave: मालदीव में आयोजित कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव की 8वीं एनएसए स्तर की बैठक…
दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर के पारिवारिक ट्रस्ट विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई.…
पाकिस्तानी वेब सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' की भारत में रिलीज को लेकर…
कोलकाता नगर निगम चुनाव और वार्ड परिसीमन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने अहम प्रस्ताव रखते…