Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Amritpal Singh: अमृतपाल के नेपाल में छिपे होने की आशंका, भारत ने कहा- किसी तीसरे देश न भागने दें, करें गिरफ्तार

Amritpal Singh: अखबार ने एक पत्र का हवाला देते हुए कहा कि खालिस्तानी समर्थक फिलहाल नेपाल में छिपा हुआ है. इस अखबार ने संबंधित पत्र की एक प्रति उसके पास होने का दावा किया है.

amritpal singh

हुलिया बदलकर फरार हुआ खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह

Amritpal Singh: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. पंजाब पुलिस उसकी तलाश कर रही है. इस बीच, खबर आ रही है कि वह नेपाल में हो सकता है. इसको लेकर भारत ने नेपाल सरकार से अपील की है कि वह भगोड़े अमृतपाल सिंह को किसी तीसरे देश भागने की अनुमति न दे. भारत की तरफ से कहा गया है कि अगर वह भारतीय पासपोर्ट या किसी अन्य फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल करके भागने का प्रयास करता है, तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाए.

पीटीआई के मुताबिक, माना जा रहा है कि अमृतपाल नेपाल में छिपा है. दो दिन पहले यह जानकारी आई थी कि वह दिल्ली में हो सकता है और भेष बदलकर राष्ट्रीय राजधानी में दाखिल हुआ हो सकता है. ‘काठमांडू पोस्ट’ के मुताबिक, काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने वाणिज्य सेवा विभाग को भेजे पत्र में यहां की विभिन्न सरकारी एजेंसी से अनुरोध किया है कि यदि अमृतपाल नेपाल से भागने की कोशिश करता है, तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाए.

ये भी पढ़ें: Akanksha Dubey Suicide: आकांक्षा दुबे के मोबाइल से खुलेगा राज? खंगाली जा रही कॉल डिटेल्स, समर सिंह को भी ढूंढ रही पुलिस

नेपाल में छिपा है अमृतपाल!

अखबार ने एक पत्र का हवाला देते हुए कहा कि खालिस्तानी समर्थक फिलहाल नेपाल में छिपा हुआ है. इस अखबार ने संबंधित पत्र की एक प्रति उसके पास होने का दावा किया है. अखबार ने कई स्रोतों का हवाला देते हुए कहा कि पत्र और सिंह के व्यक्तिगत विवरण को होटल से लेकर एयरलाइंस तक सभी संबंधित एजेंसी को भेज दिया गया है. माना जा रहा है कि अमृतपाल सिंह के पास अलग-अलग पहचान वाले कई पासपोर्ट हैं.

पंजाब पुलिस ने 18 मार्च को अमृतपाल के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी, तभी से वह फरार है. कट्टरपंथी अलगाववादी अमृतपाल ने पुलिस को भी चकमा दे दिया और पंजाब के जालंधर जिले में उसके काफिले को रोके जाने के बावजूद वह पुलिस के जाल से बच निकलने में कामयाब रहा. हालांकि, पुलिस ने उसके कई साथियों को गिरफ्तार कर लिया है. पंजाब पुलिस की कार्रवाई के बाद वह कुरुक्षेत्र में एक महिला के घर भी गया था, जिसको लेकर महिला ने कहा था कि वह अमृतपाल को नहीं पहचानती है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital