वीडियो ग्रैब
Triple Talaq: तमाम नियम-कानून बनने के बावजूद भी प्रदेश में तीन तलाक के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. नवविवाहिताएं तमाम मुसीबतें सहने को मजबूर हो रही हैं. ताजा मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से सामने आया है. यहां दहेज में बुलेट न मिलने से नाराज युवक ने निकाह के 6 महीने के बाद अपनी बीवी को तीन तलाक दे दिया. हालांकि बाद में इस मामले में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़िता के शौहर को जेल भेज दिया है.
जानकारी सामने आ रही है कि यूपी के मुजफ्फरनगर के चरथावल इलाके में निकाह के महज 6 महीने बाद ही दहेज में बुलेट न देने पर शौहर ने फोन पर ही तीन तलाक दे दिया. इस मामले में बिचौलिया और ससुर ने भी आरोपी का ही साथ दिया, जिसके बाद थाने पहुंची पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी शौहर को जेल भेज दिया है. बताया जा रहा है कि, चरथावल थाना इलाके के दधेड़ू गांव निवासी रुकैया का निकाह 17 जून 2022 को मुजफ्फरनगर शहर के रहने वाले साजिद के साथ हुआ था. रुकैया का आरोप है कि निकाह के 10 दिन बाद ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल न लाने पर पहले तो उसे ताना मार-मार कर परेशान करने लगे लेकिन फिर वो उसे मारने लगे.
पढ़ें इसे भी- Umesh Pal Murder Case: माफिया अतीक की फरार बीवी शाइस्ता परवीन की बिना नकाब वाली फोटो हुई वायरल, 25 हजार का रखा गया है इनाम
इस पर शादी कराने वाले अय्यूब उर्फ भूरा से शिकायत की तो उसने भी आरोपी का ही साथ दिया, लेकिन मारपीट से तंग आकर पीड़िता अपने मायके दधेडू चली गई. आरोप है कि पति साजिद ने मायके में आकर रुकैया के साथ मारपीट की और फिर वहां से जाने के बाद फोन पर ही तीन बार ‘तलाक… तलाक…. तलाक’ बोलकर फोन काट दिया. इसके बाद पीड़िता ने इस मामले में शौहर साजिद, बिचौलिया अयूब उर्फ भूरा और ससुर इसराइल के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की, जिस पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी शौहर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और आगे की कार्रवाई जारी है.
-भारत एक्सप्रेस
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…