Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

लंदन से दिल्ली आ रहे थे यात्री, पायलट ने जयपुर एयरपोर्ट पर ही छोड़ा, बोला- मेरी ड्यूटी खत्म

Air India Flight: इस फ्लाइट को सुबह चार बजे दिल्ली पहुंचना था लेकिन खराब मौसम के कारण जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी.

air india

एयर इंडिया की फ्लाइट

Air India Flight: दिल्ली में शनिवार रात से लगातार हो रही बारिश के कारण रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट संचालन में काफी परेशानी आ रही थी. कई फ्लाइट्स के टेक ऑफ और लैंडिंग में दिक्कतें आ रही थीं. वहीं मौसम खराब होने के कारण लंदन से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. लेकिन दिल्ली एटीसी से क्लियरेंस मिलने के बाद भी तीन घंटे तक विमान एआई-112 रवाना नहीं हुआ.

सड़क मार्ग से कई यात्रियों को भेजा गया दिल्ली

दरअसल, फ्लाइट के पायलट ने यह कहते हुए विमान को दिल्ली ले जाने से मना कर दिया था कि उसकी ड्यूटी का वक्त खत्म हो गया है. यह सुनते ही यात्री परेशान हो गए. काफी देर तक यात्रियों को समझ नहीं आ रहा था कि जयपुर से उनको दिल्ली कैसे ले जाया जाएगा. करीब 6 घंटे तक यात्री हलकान रहे और बाद में कई यात्रियों को सड़क मार्ग से दिल्ली भेजा गया. सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान उनके खाने-पीने का खर्च एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा वहन किया गया.

घंटों परेशान रहे यात्री

इस फ्लाइट को सुबह चार बजे दिल्ली पहुंचना था लेकिन खराब मौसम के कारण जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी. यहां पायलट के इनकार करने के बाद घंटों यात्री परेशान रहे. ऐसे में बचे हुए यात्रियों को दिल्ली पहुंचाने के लिए दूसरे क्रू की व्यवस्था की गई और तब जाकर उन्हें जयपुर से दिल्ली भेजा गया.

ये भी पढ़ें: सामना मुखपत्र: विपक्ष की बैठक को बताया ‘वैगनर ग्रुप’, पुतिन की तरह पीएम मोदी को भी सत्ता से उखाड़ फेंकने का दावा

एयर इंडिया ने क्या कहा

वहीं पूरे मामले पर एयर इंडिया की तरफ से भी बयान आया है. एयर इंडिया ने कहा कि जब विमान जयपुर में था और दिल्ली में क्लियरेंस मिलने का इंतजार कर रहा था तब कॉकपिट चालक दल फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन के तहत आ गया, जो उड़ान ड्यूटी सीमा है. ऐसे में फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन के तहत आने के बाद पायलट विमान नहीं उड़ा सकते हैं. एयर इंडिया ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और जरूरत पड़ने पर दूसरे चालक दल की व्यवस्था की जाती है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital