देश

Anand Mohan: “आनंद मोहन जवानी में जेल गए, कौन देगा उसका हिसाब?”- आनंद मोहन की रिहाई पर अश्विनी चौबे ने नीतीश-लालू को घेरा

प्रशांत राय

Anand Mohan: 1994 में गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी कृष्णैया की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा बाहुबली आनंद मोहन सिंह गुरुवार को सहरसा जेल से बाहर आ गया. बिहार सरकार ने हाल ही में आनंद मोहन सिंह सहित 27 दोषियों को रिहा करने की अनुमति देते हुए जेल नियमों में संशोधन किया था. वहीं उसकी रिहाई के बाद अधिकांश बीजेपी नेताओं ने चुप्पी साध रखी है. इस बीच केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि आनंद मोहन को गलत तरीके से फंसाया गया था.

आनंद मोहन की रिहाई पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू यादव को घेरते हुए अश्विनी चौबे ने कहा कि आनंद मोहन को सजा दिलवाने वाले आज उनके साथ गलबहियां कर रहे हैं. अश्विनी चौबे ने आरोप लगाया कि उस समय लालू यादव और नीतीश कुमार के इशारों पर आनंद मोहन को गलत तरीके से फंसाया गया था.

आनंद मोहन की राजनीतिक हत्या की गई थी- केंद्रीय मंत्री

आनंद मोहन की रिहाई पर बिहार में जारी राजनीतिक घमासान के बीच अश्विनी चौबे ने निशाना साधते हुए कहा कि उस दौर में आनंद मोहन की राजनीति हत्या लालू और नीतीश कुमार द्वारा ही की गई थी. केंद्रीय मंत्री ने कहा, “गोपालगंज के जिलाधिकारी की हत्या की मैं निंदा करता हूं लेकिन उस हत्या में आनंद मोहन कहीं से भी कानूनी दायरे में नहीं आते थे. लेकिन जो लोग आज उनके साथ गलबहियां करने का दिखावा कर रहे हैं, मैं उनसे सवाल पूछता हूं कि बताइए कि आप लोगों ने ही आनंद मोहन की राजनीति हत्या की थी.”

बक्सर पहुंचे अश्विनी चौबे ने कहा कि आनंद मोहन के साथ गलबहियां करने पर भी बिहार की राजनीति पर कोई अंतर पड़ने वाला नहीं है ..क्योंकि पहले ये लोग सजा दिलवाते है फिर गलबहियां कर केवल दिखावा करते हैं. अश्विनी चौबे ने कहा कि आनंद मोहन जवानी में जेल गए, उसका हिसाब कौन देगा.

ये भी पढ़ें: Anand Mohan Released: “रिहाई का फैसला गलत है, इस फैसले के खिलाफ हम करेंगे अपील”, आनंद मोहन की रिहाई पर बोलीं IAS जी कृष्णैया की बेटी

पूर्व आईएएस अधिकारी जी कृष्णैया की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व सांसद आनंद मोहन को रिहा कर दिया गया है. बिहार में गोपालगंज के डीएम रहे आईएएस अधिकारी कृष्णैया को 1994 में भीड़ ने उस समय पीट-पीटकर मार डाला था, जब उनका वाहन मुजफ्फरपुर जिले से गुजर रहा था. इस मामले में आनंद मोहन पर भीड़ को उकसाने का आरोप लगा था.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

23 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

35 minutes ago

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

58 minutes ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

59 minutes ago

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

1 hour ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

2 hours ago