देश

जन्मदिन के अवसर पर अनंत अंबानी ने पिता मुकेश अंबानी के साथ किया श्री सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन

रिलायंस समूह के डायरेक्टर अनंत अंबानी अपने जन्मदिन के अवसर पर श्री सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे. उन्होंने भगवान श्री सिद्धिविनायक के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया. इस खास मौके पर उनके साथ उनके पिता और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी मौजूद थे.

मंदिर ट्रस्ट ने किया स्वागत

मंदिर पहुंचने पर ट्रस्ट की ओर से अनंत अंबानी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं. इस दौरान मंदिर ट्रस्ट के अन्य सदस्य – महेश मुदलियार, गोपाल दलवी, श्रीमती मनीषा तुपे, सुदर्शन सांगले और कार्यकारी अधिकारी श्रीमती वीणा पाटिल भी उपस्थित थे.

170 किमी की पदयात्रा कर पहुंचे थे द्वारका

गौरतलब है कि हाल ही में अनंत अंबानी ने 170 किलोमीटर लंबी आध्यात्मिक पदयात्रा पूरी की थी. उन्होंने यह यात्रा 28 मार्च को जामनगर के मोती खावड़ी से शुरू की थी और द्वारका पहुंचकर भगवान द्वारकाधीश के दर्शन किए. यात्रा पूरी करने के बाद अनंत ने भगवान के प्रति आभार व्यक्त किया.

वन्यजीव संरक्षण में भी सक्रिय

अनंत अंबानी इन दिनों अपने वन्यजीव संरक्षण प्रोजेक्ट वनतारा को लेकर भी चर्चा में हैं. वनतारा एक विशेष वन्यजीव बचाव, पुनर्वास और संरक्षण केंद्र है, जो जीवों की रक्षा और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से कार्य कर रहा है. अनंत की यह पहल पर्यावरण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.


ये भी पढ़ें- मुंबई 26/11 अटैक के आरोपी तहव्वुर राणा को लाया गया भारत, पालम एयरपोर्ट पर उतरा विशेष विमान


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

4 minutes ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

9 minutes ago

गरबा करती लड़कियों के वीडियो वायरल, भद्दे कमेंट्स की लगी झड़ी; जानें तस्वीरों का सच

देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…

15 minutes ago

दुर्गा पूजा 2026: दिल्ली के 5 बंगाली रेस्टोरेंट जो दिलाएंगे कोलकाता के स्वाद की याद

दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…

44 minutes ago