Jaat Review: लगभग 2 साल के इंतजार के बाद सुपरस्टार सनी देओल अपनी नई फिल्म जाट के साथ सिनेमाघरों में वापसी कर चुके हैं. 2023 में आई ‘गदर 2’ की अपार सफलता के बाद जाट से फैंस को काफी उम्मीदें थी और लगता है सनी उनके उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी तैयारी करके आए हैं. मारधाड़ वाले एक्शन अवतार में सनी देओल काफी जचते हैं और ‘जाट’ में उन्होंने इसे बखूबी निभाया है. नॉर्थ के बाद निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी के साथ मिलकर उन्होंने अपने ढाई किलो के हाथ की ताकत साउथ को भी दिखा दी है. ऐसे में आइए यहां जाट का फुल मूवी रिव्यू जानते हैं.
जाट की कहानी की बात करें तो इसमें 40 गांव पर गुंडाराज चलाने वाले खलनायक राणातुंगा (रणदीप हुड्डा) से शुरू होती है जो श्रीलंका से भागकर आंध्र प्रदेश में आता है. धीरे-धीरे वह उस इलाके और आस-पास गावों में मौत का तांडव खेलते हुए दहशत फैलाता है. उसके साम्राज्य में सेंध उस वक्त लगती है जब उसकी पत्नी भारती (रेजिनी कैसेंड्रा) महिला पुलिस ऑफिसर विजय लक्ष्मी (सैयामी खेर) सहित उसकी अन्य सिपाहियों को कैद कर लेती है. राणातुंगा का एक सरफिरा भाई भाई सोमोलो होता है जो अपने जुर्म की दुनिया में बड़े भाई का हाथ बंटाता है.
2 घंटे 38 मिनट की जाट की कहानी में आपको एक्शन ड्रामा और रोमांच भरपूर मात्रा में देखने को मिलेगा, जो आपको बोर होने नहीं देगा. फिल्म का पहला हाफ थोड़ा से हल्का लग सकता है, लेकिन सेकेंड हाफ में सारे पत्ते सामने आते हैं, जो आपको हैरान भी कर सकते हैं. निर्देशक के अलावा गोपीचंद ने शानदार तरीके से फिल्म का स्क्रीनप्ले भी लिखा है. बता दें कि सनी देओल के किरदार को लेकर मूवी के अंत तक सस्पेंस बना रखा है.
ये भी पढ़ें: काजोल ने Jaya Bachchan के साथ फोटो शेयर करते हुए अनोखे अंदाज में किया बर्थडे विश, कैप्शन पढ़ आ जाएगी हंसी
जाट के किरदार सनी देओल की एक्टिंग और दमदार डायलॉग्स डिलीवरी को कोई तोड़ नहीं है. पर्दे पर उनका वह धमाकेदार अंदाज देखने को मिसा है जिसके लिए सनी पाजी जाने जाते हैं. दूसरी तरफ खलनायक की भूमिका में रणदीप हुड्डा ने भी अपना 100% दिया है जो तारीफ के पात्र है. इसके अलावा विनीत कुमार सिंह ने छावा के कवि कलश के बाद अब जाट में नेगेटिव रोल से फिर से सबको चौंका दिया है. अन्य स्टार कास्ट सैयामी खैर, रेजिना कैसेंड्रा, राम्या कृष्णन और जगपति बाबू ने भी अच्छा काम किया.
वीरा सिम्हा रेड्डी और क्रैक जैसी बेहतरीन साउथ फिल्में बनाने वाले गोपीचंद मलिनेनी ने जाट में पूरा साउथ टेस्ट दिया है. जाट की पटकथा का विशेष ध्यान रखते हुए उन्होंने ऑडियंस की डिमांड पर कंटेंट की नब्ज को वारीके से समझते हुए तैयार किया. सनी के एक्शन पर बैकग्राउंड स्कोर भी काफी हद तक प्रभावित करेगा. इसके अलावा कमाल की सिनेमैटोग्राफी के जरिए कुछ सीन्स देखकर आपको शॉक्ड लग सकता है. इस तरह से कुल मिलाकर कहा जाए तो गोपीचंद और सनी देओल का हाई वोल्टेज एक्शन ड्रामा जाट एक फुल पैसा वूसल मूवी है.
-भारत एक्सप्रेस
दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…
Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…
मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोकल ट्रेन के सामने से बचाने…
हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के बिजली बकाये…
पीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो संदेश जारी…
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पीएम मोदी के शासन के 25…