Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

मुंबई 26/11 अटैक के आरोपी तहव्वुर राणा को लाया गया भारत, पालम एयरपोर्ट पर उतरा विशेष विमान

मुंबई के 26/11 अटैक के आरोपी तहव्वुर राणा को विशेष विमान से भारत लाया गया है.

NIA द्वारा जारी की गई तस्वीर.

मुंबई के 26/11 अटैक के आरोपी तहव्वुर राणा को विशेष विमान से भारत लाया गया है. विमान दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर पर उतरा है. हवाई अड्डे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. एयरपोर्ट पर बम निरोधक दस्ता के अलावा दिल्ली पुलिस के जवान और बुलेट प्रूफ गाड़ी मौजूद है. इसी गाड़ी में उसे ले जाया जाएगा.

राणा को लेने के लिए भारत की सुरक्षा एजेंसियों की एक टीम पहले से ही अमेरिका में मौजूद थी. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद टीम ने आतंकी तहव्वुर राणा को हिरासत में लेकर सारी कागजी व कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की. उसके बाद उसे लेकर भारत के लिए रवाना हुई थी.

पटियाला हाउस कोर्ट में होगी पेशी

तहव्वुर राणा को इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर एनआईए ने औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया है. इसके बाद उसे NIA हेडक्वॉर्टर लेकर जाएगी. जहां से बाद में पटियाला हाउस कोर्ट में उसे पेश किया जाएगा, लेकिन उससे पहले उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital