देश

Anant Radhika Sangeet Function: संगीत नाइट कार्यक्रम में नीता अंबानी के नहीं रुके आंसू, रोहित शर्मा को लगाया गले

Anant Radhika Sangeet Function: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की तारीख नजदीक है. ऐसे में बीते 5 जुलाई को दोनों के लिए संगीत नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस भव्य कार्यक्रम में तमाम बड़े सेलेब्स से लेकर क्रिकेटर भी शामिल हुए. संगीत नाइट कार्यक्रम में नीता अंबानी ने टी-20 विश्व कप जीतने वाले नायकों की जमकर सराहना की.

तीनों दिग्गज मुंबई इंडियंस परिवार का हिस्सा

संगीत समारोह में मौजूद मुकेश अंबानी का पूरा परिवार, मित्र और अतिथियों सहित पूरी भीड़ ने खड़े होकर तालियां बजाईं और जोरदार जयकारे लगाए. साथ ही भावुक दिख रही नीता अंबानी ने बताया कि यह जीत उनके लिए कितनी व्यक्तिगत है क्योंकि ये तीनों दिग्गज उनके मुंबई इंडियंस परिवार का हिस्सा भी हैं.

विश्व कप फाइनल में बहुप्रतीक्षित जीत के उत्साह और मैच के रोमांचक आखिरी ओवर को याद करते हुए नीता अंबानी ने बताया कि कैसे पूरा देश सांस रोककर और दिल खोलकर देख रहा था. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय टीम ने लगभग असंभव परिस्थिति से जीत हासिल की. नीता अंबानी ने हार्दिक पांड्या के बारे में कहा कि ‘कठिन समय हमेशा नहीं रहता, लेकिन कठिन लोग हमेशा रहते हैं.‘

2011 के आखिरी विश्व कप की आई याद

इस अवसर पर मुकेश अंबानी ने भी क्रिकेटरों को भारत को गौरवान्वित करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि कैसे उन्हें 2011 के आखिरी विश्व कप की भारतीय जीत की याद आ गई. मुंबई इंडियंस के कई साथी और अन्य भारतीय क्रिकेटरों ने दर्शकों के बीच मौजूद पलों का लुफ्त उठाया. जिनमें ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, क्रुणाल पांड्या, केएल राहुल और सर्वकालिक महान महेंद्र सिंह धोनी शामिल थे. हालांकि, इस कार्यक्रम में जसप्रीत बुमराह शामिल नहीं हो सके क्योंकि वह यात्रा पर थे.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

41 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

1 hour ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

1 hour ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

1 hour ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

2 hours ago