Categories: देश

Andhra Pradesh: तेदेपा मुख्यालय और नायडू के आवास पर हुए हमले की जांच का जिम्‍मा CID को, गिरफ्त में कई आरोपी

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश सरकार ने 2021 में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के राज्य मुख्यालय और एन. चंद्रबाबू नायडू के आवास पर हुए हमले से संबंधित मामला अपराध जांच विभाग (सीआईडी) को सौंप दिया है. फिलहाल इन दोनों घटनाओं की जांच मंगलगिरी और ताडेपल्ली थाने की पुलिस कर रही है.

सोमवार को सीआईडी ​​को सौंपी जाएंगी फाइलें

बताया जाता है कि दोनों थाने कई मामलों को संभाल रहे हैं, इसलिए राज्य सरकार ने टीडीपी दफ्तर और नायडू के घर पर हमलों से संबंधित मामलों की जांच सीआईडी ​​को सौंपने का फैसला किया. दोनों मामलों से संबंधित फाइलें तेजी से जांच के लिए सोमवार को सीआईडी ​​को सौंप दी जाएंगी.

19 अक्टूबर 2021 को किया गया था हमला

खबरों के अनुसार, टीडीपी कार्यालय पर 19 अक्टूबर 2021 को वाईएसआरसीपी के समर्थकों ने हमला किया था. हमले का कारण टीडीपी के प्रवक्ता पट्टाभि राम कोमारेड्डी द्वारा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना था. वाईएसआरसीपी समर्थकों ने टीडीपी दफ्तर में घुसकर तोड़फोड़ की थी. टीडीपी नेताओं ने आरोप लगाया था कि लाठी-डंडों और हथौड़ों से लैस हमलावरों ने दफ्तर के बाहर खड़ी कारों को भी नुकसान पहुंचाया था.

टीडीपी के अध्यक्ष के आवास पर भी हमला

सितंबर 2021 में, कुछ वाईएसआरसीपी समर्थकों ने कथित तौर पर टीडीपी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू के आवास पर भी हमला किया था.

इस वर्ष जून में टीडीपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सत्ता में आने के बाद पुलिस ने दोनों मामलों में नए सिरे से जांच शुरू की थी. टीडीपी दफ्तर पर हमले के मामले में पूर्व वाईएसआरसीपी एमएलसी नंदीगाम सुरेश, एमएलसी एलए. रेड्डी, टी. रघुराम और पार्टी नेता देवीनेनी अविनाश का नाम भी शामिल है.

पिछले महीने पुलिस ने पूर्व सांसद और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेता नंदीगाम सुरेश को गिरफ्तार किया था. आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने उनकी और अन्य नेताओं की दायर अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज कर दी थीं. इसके बाद उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया.

– भारत एक्‍सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

शिवा मर्डर केस में नया मोड़! धमकाते हुए श्रद्धा दुबे का ऑडियो वायरल

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक…

8 minutes ago

नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाएगा RSS…! विजयादशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा ऐलान

नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…

24 minutes ago

पुतिन ने कर दिया बड़ा खेला! रूस और चीन के साथ आएंगे ट्रंप, पर जेलेंस्की को बुलाया तक नहीं?

Russia China US Talks: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पुतिन ने अमेरिका और चीन…

32 minutes ago

घरेलु विवाद पर जवान ने तड़तड़ाई गोलियां, बेटे और खुद की मौत

मानसा में घरेलू विवाद के चलते पंजाब पुलिस के गनमैन ने अपने परिवार पर गोलियां…

1 hour ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब में नशा तस्करों का विरोध करने के कारण मारे गए लोगों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को पंजाब का दौरा करेंगे. राज्य में नशीले पदार्थों…

1 hour ago

नंदा देवी की बर्फ में छिपा परमाणु रहस्य, जब भारत और अमेरिका ने मिलकर चीन पर नजर रखने की बनाई थी गुप्त योजना

उत्तराखंड की नंदा देवी की बर्फीली चोटियों में छिपा है एक ऐसा रहस्य, जिसका संबंध…

1 hour ago