देश

आंध्र प्रदेश: कुरनूल में स्टेज पर दूल्हे-दुल्हन का हो रहा था स्वागत, तभी दोस्त को आया हार्ट अटैक और हो गई मौत, देखें VIDEO

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के पेनुमाडा गांव में एक शादी समारोह के दौरान उस वक्त दुखद घटना घटी, जब स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन को बधाई देने आए एक युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई. एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना शादी समारोह के बीच हुई, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मृतक युवक का नाम वामसी बताया गया, जो बेंगलुरु में अमेजन में काम करता था. मृतक अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए पेनुमाडा गांव आया था.

स्टेज पर दोस्त को आया हार्ट अटैक

वीडियो में देखा गया कि वामसी स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन को तोहफा सौंप रहा था. इसी दौरान वह अचानक असंतुलित होकर बाईं ओर झुकने लगा. आसपास के लोग उसे गिरने से रोकने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक स्थिति गंभीर हो चुकी थी. वामसी को तुरंत धोन सिटी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया.

युवाओं में बढ़ रही हार्ट अटैक की घटनाएं

मेडिकल विशेषज्ञों के मुताबिक, युवाओं में दिल के दौरे के मामले बढ़ते जा रहे हैं. खासतौर पर जिम, शादी जैसे सामाजिक कार्यक्रमों और अन्य अनपेक्षित स्थानों पर ये घटनाएं अधिक देखने को मिल रही हैं. मुंबई के वॉकहार्ट हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. रवि गुप्ता के अनुसार, डायबिटीज, सुस्त जीवनशैली, तनाव, वायु प्रदूषण, अत्यधिक वर्कआउट और स्टेरॉइड्स जैसी चीजें इन मामलों में बड़ी भूमिका निभा रही हैं. डॉ. गुप्ता ने बताया कि भारतीय लोगों में जेनेटिक कारणों से दिल की बीमारियों का खतरा अधिक होता है, और पश्चिमी जीवनशैली अपनाने से यह खतरा और भी बढ़ गया है.

ये भी पढ़ें- सनातन धर्म विवाद मामला: उदयनिधि स्टालिन को सुप्रीम कोर्ट से फरवरी तक राहत, मुकदमों के ट्रांसफर की मांग पर सुनवाई जारी

तमिलनाडु में भी हुई ऐसी ही घटना

हाल ही में तमिलनाडु के सुंदरपुर में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक एंटनी जेराल्ड की चौथी कक्षा पढ़ाते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई. पीटीआई के अनुसार, क्लासरूम में पढ़ाते वक्त एंटनी को अचानक सीने में दर्द हुआ. वह कुर्सी पर बैठ गए और तुरंत बेहोश होकर गिर पड़े. इन घटनाओं ने समाज में स्वास्थ्य को लेकर गंभीर चिंताएं बढ़ा दी हैं और युवाओं में दिल से जुड़ी बीमारियों को रोकने के लिए बेहतर जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता को रेखांकित किया है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

क्या है Anant Singh की बेटी की शादी में नोटों को झाड़ू से बटोरने के वीडियो का सच?

सोशल मीडिया पर जमीन पर बिखरे नोटों को झाड़ू से बटोरने का एक वीडियो मोकामा…

8 minutes ago

आपके लिए कुरान बड़ा है या संविधान? ओपी राजभर ने लगाए एक तीर से 2 निशाने

OP Rajbhar Attacks Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं…

43 minutes ago

बेगूसराय में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, दो किशोरों को मारी गोली; एक की मौत, दूसरा गंभीर

Begusarai Firing News: बिहार के बेगूसराय में फुलवड़िया थाना क्षेत्र के निपनियां मध्य विद्यालय के…

48 minutes ago

भीतर की आग बुझाने और मन का शोर थामने का जरिया है ‘आध्यात्मिकता’- CMD उपेन्द्र राय

CMD Upendrra Rai: भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय ने ओम शांति रिट्रीट…

1 hour ago

महिला आरक्षण की राह आसान, परिसीमन विधेयक पर योगी ने PM मोदी को कहा धन्यवाद

परिसीमन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया है.…

1 hour ago

अखिलेश यादव से बदला लेंगे मुफ्ती इस्माइल कासमी, चुनाव से पहले क्या ऐलान किया?

UP Election 2027 AIMIM vs SP: मालेगांव से AIMIM विधायक मुफ्ती इस्माइल कासमी ने अखिलेश…

2 hours ago