देश

Bihar Mob Lynching: छपरा हिंसा में घायल एक और युवक की पटना में मौत, 10 फरवरी तक इंटरनेट बैन

बिहार के सारण जिला के मांझी थाना क्षेत्र में मुबारकपुर में मुखिया पति विजय यादव द्वारा कथित तौर पर तीन युवकों को बंधक बनाकर पिटाई से घायल एक और युवक ने बुधवार की रात दम तोड दिया. उधर, इलाके में 10 फरवरी तक सोशल साइटों पर रोक लगा दी गई है. पहले यह रोक आठ फरवरी तक लगाई गई थी. पुलिस के मुताबिक, मुबारकपुर में मुखिया पति विजय यादव द्वारा अपने मुर्गी फार्म में तीन युवकों की कथित पिटाई में घायल राहुल कुमार सिंह ने भी दम तोड दिया. इससे पहले पिटाई से अमितेश कुमार सिंह की मौत हो गई थी. इसके बाद क्षेत्र में आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर में जमकर उत्पात मचाया था.

पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों विजय यादव, अजय यादव, दीपक यादव और विक्की यादव की संपत्तियों की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई प्रारंभ की गई है. क्षेत्र में सामाजिक और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए 10 फरवरी तक सोशल साइटों पर रोक लगा दी गई है.

ये भी पढ़ें- Parshuram Sena: मोहन भागवत के बयान पर भड़का ब्राह्मण समाज, बुद्धि-शुद्धि यज्ञ कर जताया विरोध

मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में घटना की शुरुआत 2 फरवरी को तब हुई थी, जब कुछ अज्ञात लोगों ने गांव की मुखिया के पति विजय यादव पर गोली चला दी थी. उस घटना में यादव और उसके साथियों को अमितेश सिंह, राहुल कुमार और आलोक कुमार पर शक था. विजय यादव ने युवकों को अपने मुर्गी फार्म पर बुलाया और उनके हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पिटाई की। इस घटना में अमितेश की पहले ही मौत हो गई थी.

आरोपियों के खिलाफ संपत्ति कुर्की की प्रक्रिया शुरू

मुबारकपुर गांव में रविवार को हुई भीषण हिंसा के लिए जिम्मेदार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने संपत्ति कुर्की की प्रक्रिया शुरू कर दी है. मुख्य आरोपित विजय यादव व उसके साथी फिलहाल फरार हैं. उन पर मांझी थाने में हत्या, दंगा और आपराधिक साजिश के आरोप में मामला दर्ज किया गया है.

एसडीपीओ सोनपुर व एसडीपीओ मढ़ौरा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल मुबारकपुर गांव गया और आरोपियों के खिलाफ संपत्ति कुर्की की घोषणा की. उन्होंने आरोपियों के घरों पर नोटिस भी चस्पा कर दिए हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

9 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

51 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

59 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago