देश

UPGIS 2023: चुनावी मोड में आई बीजेपी, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और जी 20 से यूपी की 80 सीटों पर नजर

UPGIS 2023: यूपी में बीजेपी की नजर लोकसभा की 80 सीटों पर टिक गई है. योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में भाजपा उत्तर प्रदेश में अभी से पूरा जोर लगा रही है. राज्य में विकास की योजनाओं को धार देने के लिए लगातार काम हो रहा है और कल से राजधानी लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (UPGIS 2023) होने जा रहा है. जिसमें 13 देशों के प्रतिनिधि शिरकत करेंगे. उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी, तो वहीं समापन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी.

लोकसभा चुनाव के लिए यूपी की 80 सीटों को साधने के लिए बीजेपी चुनावी मोड में आ गई है. राज्य में विकास को रफ्तार देने के लिए योगी सरकार लगातार काम कर रही है और कल से लखनऊ में ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट (UPGIS 2023) होने जा रहा है. जो 12 फरवरी तक चलेगा. साफ है यूपी में 3 दिन निवेशकों का मेला लगने वाला है. इसमें 13 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेने वाले हैं. औद्यौगिक मंत्रियों और सचिवों को निमंत्रण भेजा गया है. जिसमें संयुक्त अरब अमीरात, जापान, जर्मनी, थाईलैंड, साउथ अफ्रीका, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, नीदरलैंड, बेल्जियम, कनाडा शामिल हैं.

उत्तर प्रदेश में विकास की धार तेज करने के लिए 304 विदेशी कंपनियों को लाने की तैयारी है. माना जा रहा है कि समिट में 25 लाख करोड़ निवेश के लक्ष्य तक पहुंचा जा सकता है. इससे 2 करोड़ से ज्यादा रोजगार पैदा होने की संभावना है. यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने का लक्ष्य है.

ये भी पढ़ें: UPGIS 2023: कैबिनेट मंत्री एके शर्मा के नेतृत्व में अहमदाबाद में रोड शो, यूपी में आया 38 हजार करोड़ का निवेश, 22 इंवेस्टर्स ने किए MoU पर साइन

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के अलावा लखनऊ में आज से जी 20 सम्मेलन की बैठक भी होने जा रही है. जिससे पूरी दुनिया में भारत की धमक दिखने वाली है. खुद सीएम योगी ने तैयारियों का जायजा लिया है. विदेशी मेहमानों के ठहरने के इंतजामों के साथ-साथ सुरक्षा भी कड़ी की गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

39 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago