अंशिका वर्मा
IPS Success Story: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक है. देश की सबसे कठिन माने जाने वाली इस परीक्षा में हर साल लाखों युवा अपने सपनों को पूरा करने के लिए बैठते हैं. समाज में भी इस परीक्षा से अधिकारी बने अभ्यर्थियों का सम्मान की नजर से देखा जाता है. यही कारण है कि अंतिम चयन तक पहुंचते-पहुंचते युवा पूरा जोर लगा देते हैं.
हालांकि इस परीक्षा को पास करने के लिए सालों की लंबी तैयारी, लगन और परिश्रम के अलावा धैर्य भी रखना पड़ता है. बढ़ते कंप्टीशन को देखते हुए ज्यादातर युवा दिल्ली जैसे शहरों मे कोचिंग भी करते हैं. वहीं उत्तर प्रदेश की रहने वाली अंशिका वर्मा ने बिना कोचिंग के ही इस परीक्षा में अपने दूसरे प्रयास में सफलता पाई है. इसके अलावा सोशल मीडिया पर सक्रिय अंशिका की खूबसूरती के चर्चे भी हैं.
मूलरूप से यूपी के प्रयागराज की रहने वाली अंशिका वर्मा की प्राथमिक शिक्षा यूपी के ही नोएडा (गौतम बुद्ध नगर ) से हुई है. साल 2014-18 में नोएडा के गलगोटिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से उन्होंने बीटेक किया है. कभी सिविल सेवा की तैयारी का गढ़ माने जाने वाले प्रयागराज से ही उन्होंने अपनी सिविल सेवा की तैयारी शुरू की. इसके बाद पहले प्रयास में जहां उन्हें निराशा हाथ लगी वहीं दूसरे प्रयास में उनकी मेहनत रंग लाई और उनका चयन इस प्रतिष्ठित परीक्षा में हो गया.
इसे भी पढ़ें: VIDEO: UK मैराथन में इस भारतीय नारी ने किया कमाल, साड़ी पहन लगाई 42.5 किमी की दौड़, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ
सेल्फ स्टडी पर रहा फोकस
सिविल सेवा की तैयारी कि लिए अंशिका ने यह तय कर लिया था कि उन्हें कोचिंग नहीं करना बल्कि सेल्फ स्टडी पर ज्यादा ध्यान देना है. इसके बाद उन्होंने इस परीक्षा की बारीकियों को समझते हुए अपनी तैयारी शुरु कर दी. 2021 की सिविल सेवा परीक्षा में उन्हें 136वां रैंक हासिल हुआ और वे IPS बन गईं. वहीं उन्हें इस सेवा में होम कैडर मिल गया. अंशिका वर्मा के पिता यूपी के बिजली विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके हैं वहीं उनकी मां गृहणी हैं. अंशिका सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर सक्रिय हैं और उनके 1 लाख 48 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…